Gold Price Latest Updates : फिर सस्ता हो गया सोना, घर में है शादी तो जल्दी करें खरीदारी, जानिए आने वाले दिनों में कितनी हो सकती है कीमत

Updated at : 29 Nov 2020 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Latest Updates : फिर सस्ता हो गया सोना, घर में है शादी तो जल्दी करें खरीदारी, जानिए आने वाले दिनों में कितनी हो सकती है कीमत

Gold Price Latest Updates : यदि आपके घर में शादी है या आप इस सीजन में अपनों को सोना गिफ्ट (Gold Gift) करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां… शादियों के सीजन (Gold,Indian Wedding Season) में सोना-चांदी खरीदने (Gold Price Today) वालों के लिए राहत भरी खबर आई है.

विज्ञापन

Gold Price Latest Updates : यदि आपके घर में शादी है या आप इस सीजन में अपनों को सोना गिफ्ट (Gold Gift) करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां… शादियों के सीजन (Gold,Indian Wedding Season) में सोना-चांदी खरीदने (Gold Price Today) वालों के लिए राहत भरी खबर आई है. दरअसल सर्राफा बाजारों में एक बार फिर सोना-चांदी की कीमत गिरी है. शुक्रवार की बात करें तो मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 48,617 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. सर्राफा बाजारों में एक बार फिर सोना-चांदी की कीमत में गिरावट से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 100 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,617 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 1,895 लॉट के लिये कारोबार किया गया. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना कीमतों में तेजी आई. अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयार्क में सोना 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,814.70 डॉलर प्रति औंस हो गया.

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल : दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 43 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 48,142 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में भाव 48,185 रुपये प्रति 10 ग्राम था. चांदी भी 36 रुपये की साधारण गिरावट के साथ 59,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी. पिछले सत्र में इसका बंद भाव 59,286 रुपये प्रति किग्रा था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली लाभ के साथ 1,810 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.29 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.

Also Read: Coronavirus Outbreak : ‘भारत से दुन‍ियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी’, जानिए बेशर्म चीन ने अब क्या कहा

तपन पटेल ने कहा : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के वैक्सीन की प्रगति को लेकर निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर लिया जिससे सोने की कीमत में सुधार आया. आर्थिक प्रोत्साहन की उम्मीद से सर्राफा कीमतों को समर्थन मिल सकता है.

क्यों गिर रहे हैं दाम : आपको बता दें कि दुनिया की कई दवा कंपनियां कोरोना का कारगर वैक्सीन बनाने के करीब पहुंच चुकी हैं. कुछ महीनों बाद कोरोना का डर कम होने से सोना सुरक्षित निवेश नहीं रह जाएगा जिससे सोने में गिरावट नजर आ रही है. न्यूज एजेंसी रायटर्स की मानें तो डॉलर के कमजोर होने से कोविड-19 का वैक्सीन आने और इकोनॉमी में रिकवरी की आशा से इक्विटी की ओर ध्यान जाने लगा जिससे सोने की कीमतों में और कमी भविष्य में होने के आसार हैं.

यह भी वजह : अमेरिका में जो बाइडन राष्ट्रपति के चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं. बाइडन के सत्ता में आने से व्यापार युद्ध थमने की उम्मीद जताई जा रही है जिससे दुनियाभर में कारोबारी गतिविधियों के रफ्तार पकड़ने की संभावना है. जानकारों की मानें तो आर्थिक संकट के बादल छंटने से सोने की चमक फीकी पड़ रही है. यही नहीं भारत और अमेरिका सहित दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में तेज सुधार नजर आ रहा है. ऐसे में निवेशक सोने की बजाय शेयरों को अधिक तरजीह देने का काम कर रहे हैं, जिससे भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola