Gold Price : 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाएगी सोने की कीमत

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Oct 2025 10:21 AM

विज्ञापन

सोने की कीमत साल 2026 तक कितनी जाएगी? जानें (Photo: PTI)

Gold Price : यदि आप सोने में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां..भारत का सोने का बाजार 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत में मजबूत रहने की उम्मीद है. कमजोर रुपये, बढ़ती वैश्विक दरें, त्योहारों की मांग और केंद्रीय बैंक की खरीद के कारण सोने की कीमतें बढ़ रही हैं.

विज्ञापन

Gold Price : सोने का बाजार 2025 के अंत में मजबूत होता नजर आ रहा है. बढ़ता ग्लोबल रेट, कमजोर रुपये और मौसमी मांग के कारण कीमतें बढ़ रही हैं. बाजार के विश्लेषकों का अनुमान है कि घरेलू सोने की कीमतें साल के बाकी समय स्थिर रहेंगी और 2026 की शुरुआत में और बढ़ सकती हैं.

10 ग्राम सोने की कीमत नवंबर और दिसंबर में कितनी जाएगी

मौजूदा मुद्रा स्थिति और वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुझान के चलते घरेलू सोने की कीमतें 2025 के शेष बचे महीनों में प्रति 10 ग्राम 1,20,000–1,35,000 रुपये के दायरे में रह सकती हैं. विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले साल की पहली छमाही में कीमतें और बढ़ेंगी. इस दौरान पीली धातु की कीमत 1,30,000–1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं. फिलहाल MCX पर सोना लगभग 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है सोने की कीमत

बाजार के विशेषज्ञ सोने की कीमतों में और तेज बढ़ोतरी की बात कर रहे हैं. ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के संस्थापक सदस्य और पूर्व चेयरमैन अनंथा पद्मनाबन ने कुछ दिन पूर्व न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि मजबूत वैश्विक और घरेलू रुझान, केंद्रीय बैंक की खरीदारी और चीन व जापान से मजबूत मांग के कारण आने वाले महीनों में सोने की कीमतें रिकॉर्ड 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें : Gold Price : दिवाली 2026 तक सोने की कीमत पहुंच सकती है ₹1.5 लाख तक

सोने की कीमतों में तेजी केवल करेंसी और प्राइस डायनेमिक्स से नहीं, बल्कि निवेशकों के व्यवहार से भी बढ़ी है. सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है. इस वजह से लोग इसमें निवेश करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Gold Silver Price: एक साल में 53 हजार रुपये प्रति 10gm बढ़ गई सोने की कीमत, जानें Gold Silver का ताजा रेट

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola