Gold Silver Price: एक साल में 53 हजार रुपये प्रति 10gm बढ़ गई सोने की कीमत, जानें Gold Silver का ताजा रेट

Updated:
विज्ञापन
gold ornaments

सोने के आभूषणों को अरेंज करती महिला कर्मचारी, PTI PHOTO

Gold Silver Price: धनतेरस (dhanteras 2025) पर सोने और चांदी की खरीदारी शनिवार को शुरू हो गई है. आभूषण विक्रेताओं को उम्मीद है कि ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन सोने की रिकॉर्ड उच्च कीमतों के कारण मात्रा के मामले में मांग पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत तक कम हो सकती है. पिछले एक साल में सोने की कीमत में 53 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

Gold Silver Price: धनतेरस को हिंदू पंचांग में बर्तन से लेकर कीमती धातुओं तक की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है. इस बार धनतेरस दो दिनों तक मनाया जा रहा है. यह पर्व रविवार दोपहर पौने दो बजे तक चलेगा. आभूषण विक्रेताओं को उम्मीद है कि इस दौरान ऑनलाइन और दुकानों पर ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी करने आएंगे.

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 134800 रुपये

दिल्ली में इस बार 24 कैरेट सोने की कीमत सभी करों सहित बढ़कर 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पिछले वर्ष 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस के दिन 81,400 रुपये थी. यानी 53400 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत एक साल में बढ़ गई है. वहीं दिल्ली में चांदी की कीमतें फिलहाल 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर हैं.

रांची में सोने और चांदी की क्या है कीमत?

रांची में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 127350 रुपये
रांची में चांदी की कीमत प्रति किलो 157340 रुपये
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 127320 रुपये है.
मुंबई में चांदी की कीमत प्रति किलो 157300 रुपये है.
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 127150 रुपये है.
कोलकाता में चांदी की कीमत प्रति किलो 157090 रुपये है.
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 127690 रुपये है.
चेन्नई में चांदी की कीमत प्रति किलो 157760 रुपये है.
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 127420 रुपये है.
बेंगलुरु में चांदी की कीमत प्रति किलो 157420 रुपये है.

क्या कहना है भारतीय रत्न-आभूषण परिषद के चेयरमैन का

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन राजेश रॉकड़े ने कहा ”हम उम्मीद कर रहे हैं कि मुहूर्त के बाद खरीदारी में तेजी आएगी. चूंकि यह त्योहार सप्ताहांत पर पड़ रहा है.” उन्होंने कहा कि सालाना आधार पर मूल्य के संदर्भ में सोने की बिक्री में 40-45 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है. सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुवंकर सेन ने कहा कि ऊंची कीमतों के कारण बिक्री की मात्रा में 12 से 15 प्रतिशत तक कमी आ सकती है, लेकिन मूल्य के लिहाज से धनतेरस पर बिक्री में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola