ePaper

Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Updated at : 15 Jul 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price

Gold Price

Gold Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपये सस्ता होकर 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 3,000 रुपये टूटकर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची. अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी और निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार प्रभावित हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हल्की तेजी देखी गई, लेकिन घरेलू बाजार में गिरावट बनी रही.

विज्ञापन

Gold Price: सोना-चांदी में निवेश करने वालों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है. इसका कारण यह है कि स्टॉकिस्ट की ताजा बिकवाली के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये टूटकर 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना अब 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि सोमवार को यह 99,570 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये टूटकर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

चांदी में 3,000 रुपये की बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली. सोमवार को रिकॉर्ड 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने के बाद मंगलवार को चांदी 3,000 रुपये टूटकर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. यह गिरावट ऐसे समय पर आई है, जब एक दिन पहले ही इसमें 5,000 रुपये की तेजी देखी गई थी.

अमेरिकी डॉलर सूचकांक में उछाल से गिरावट

मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने बताया कि मंगलवार को सोने और चांदी में दिनभर उतार-चढ़ाव रहा. दिन की शुरुआत में कीमतों में तेजी आई, लेकिन बाद में अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी आने से सोना-चांदी अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गए. कलंत्री के मुताबिक, निवेशकों ने अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले मुनाफावसूली को प्राथमिकता दी, जिससे बाजार में कमजोरी देखने को मिली.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना रहा हल्की तेजी में

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हालांकि हाजिर सोने की कीमत 20.62 डॉलर (0.62%) बढ़कर 3,364.14 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई. यह मामूली तेजी भू-राजनीतिक तनाव और व्यापारिक अनिश्चितता के चलते दर्ज की गई.

ट्रंप के टैरिफ का असर भी दिखा सीमित

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मेक्सिको और यूरोपीय संघ से आयात पर 30% शुल्क लगाने की घोषणा से सोने में सुरक्षित निवेश की मांग थोड़ी बढ़ी है. हालांकि, व्यापारिक बातचीत की उम्मीदों ने कीमतों में बड़ी तेजी को रोक दिया.

इसे भी पढ़ें: एलन मस्क की टेस्ला ने भारत में मार दी एंट्री, मुंबई में खोला पहला ‘एक्सपीरियंस सेंटर’

सोना-चांदी में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव

भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना स्थिर हो, लेकिन घरेलू बाजार में निवेशकों को तेज़ उतार-चढ़ाव और डॉलर सूचकांक जैसे बाहरी कारकों के चलते भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. विशेषज्ञों की राय है कि जब तक वैश्विक अनिश्चितता बनी रहेगी, सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: 50,000 से कम सैलरी वाले करते हैं क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, 93% लोग प्लास्टिक मनी पर निर्भर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola