सस्ते में बनाएं गोल्ड इयरिंग, मार्केट में घट गया सोने का दाम

Gold Earrings
Gold Earrings: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये गिरकर 95,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. शादी के सीजन में यह खरीदारों के लिए राहत की खबर है. चांदी भी 1,000 रुपये गिरकर 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही. विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और निवेशकों की धारणा के कारण यह गिरावट आई है.
Gold Earrings: शादी के सीजन में सोने की खरीद करने वालों के लिए अच्छी खबर है. वह यह कि गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में एक ही दिन में सोने के भाव में करीब 1800 रुपये गिरकर 95,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी प्रकार के टैक्स सहित 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,800 रुपये गिरकर 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. बुधवार को 99.9% और 99.5% शुद्धता वाला सोना 96,850 रुपये और 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट
दिल्ली के सर्राफा बाजारों में सोना के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही, जो सभी प्रकार के टैक्स सहित 1,000 रुपये घटकर 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले सत्र में चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
वायदा बाजार में भी गिरा सोना
कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव गुरुवार को 1,085 रुपये की गिरावट के साथ 91,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून में आपूर्ति वाले सोने का भाव 1,085 रुपये या 0.97% की गिरावट के साथ 91,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसमें 11,756 लॉट के लिए कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना के प्रमुख बाजार न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 1.37% की गिरावट के साथ 3,133.71 डॉलर प्रति औंस रहा.
इसे भी पढ़ें: ड्रीम 11 से चतरा के दर्जी ने जीते 3 करोड़ रुपये, टैक्स चुकाने के बाद कितना मिला पैसा? जानें पूरा कैलकुलेशन
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘निवेशकों के सुरक्षित-संपत्तियों से दूर जाने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है. अमेरिका और चीन के बीच 90 दिन के लिए शुल्क कम करने पर सहमति बनने से बड़े पैमाने पर व्यापार युद्ध की आशंकाओं को कम कर दिया है.’’
इसे भी पढ़ें: जयशंकर ने ट्रंप के जीरो टैरिफ की खोल दी पोल, भारत-अमेरिका में अभी व्यापार वार्ता जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




