जयशंकर ने ट्रंप के जीरो टैरिफ की खोल दी पोल, भारत-अमेरिका में अभी व्यापार वार्ता जारी

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) और भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर

Donald Trump: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्रंप के ‘भारत द्वारा अमेरिकी वस्तुओं पर जीरो टैरिफ की पेशकश’ दावे को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता अब भी जारी है और बिना समझौते के कोई भी दावा जल्दबाजी है. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि व्यापार समझौता परस्पर लाभकारी और विचारपूर्ण होना चाहिए. ट्रंप का बयान भ्रामक और दबाव बनाने के लिए जल्दबाजी में दिया गया है.

विज्ञापन

Donald Trump: भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप के एक और झूठ की पोल खोल दी. भारत में अमेरिकी वस्तुओं पर लगने वाले आयात शुल्क पर अभी भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल ही रही है. इसी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात का ऐलान कर दिया कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर जीरो टैरिफ लगाने की पेशकश कर दी है. उन्होंने यह ऐलान भारत का पक्ष जाने बिना ही कर दिया. उनके इस ऐलान के बाद विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को बयान जारी करके कहना पड़ा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है. ये जटिल वार्ताएं हैं.

विज्ञापन

बिना तय हुए जल्दबाजी में फैसला नहीं

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है. ये जटिल वार्ताएं हैं. जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता. कोई भी व्यापार सौदा परस्पर लाभकारी होना चाहिए. इसे दोनों देशों के लिए कारगर होना चाहिए. व्यापार सौदे से हमारी यही अपेक्षा होगी. जब तक ऐसा नहीं हो जाता, इस पर कोई भी निर्णय लेना जल्दबाजी होगी.”

हड़बड़ी ने ट्रंप ने किया ऐलान

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ऐलान करते हुए कहा कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क को जीरो करने की पेशकश की है. ट्रंप ने पश्चिम एशिया की यात्रा के दौरान कतर की राजधानी दोहा में आयोजित व्यापारिक गोलमेज सम्मेलन में यह बात कही. इससे पहले उन्होंने एप्पल की ओर से वहां अपने आईफोन के लिए विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना पर चर्चा की.

अमेरिका से कोई शुल्क नहीं लेने को तैयार भारत: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत में बिक्री करना बेहद कठिन है और उन्होंने हमें एक ऐसा समझौता पेश किया है, जिसके तहत वे मूल रूप से हमसे कोई शुल्क नहीं लेने को तैयार हैं.’’

इसे भी पढ़ें: ड्रीम 11 से चतरा के दर्जी ने जीते 3 करोड़ रुपये, टैक्स चुकाने के बाद कितना मिला पैसा? जानें पूरा कैलकुलेशन

क्वाड का सदस्य है भारत

भारत, अमेरिका का करीबी साझेदार है और क्वाड का हिस्सा है. क्वाड चार देशों का एक समूह है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान शामिल हैं. यह समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है.

इसे भी पढ़ें: मिलिए, पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना के नाती से, जो भारत में टाटा-अंबानी को दे रहे टक्कर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola