Gold Rate: ट्रंप के टैरिफ वॉर का सोने और चांदी पर तगड़ा असर, यहां कीमत में बड़ी गिरावट, देखें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Rate Today In India
Gold Rate: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर का असर सोने और चांदी की कीमत में देखने को मिल रहा है. गुरुवार को सोने और चांदी के रेट में बड़ी गिरावट देखी गई. हालांकि भारत में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर सोने की कीमत में 300 रुपये से अधिक की कमी देखी गई, जबकि 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में 4800 से अधिक की कमी देखी गई.
Gold Rate: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोने में 300 रुपये से अधिक की कमी देखी गई है. जबकि चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 4800 से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि भारत में सोने और चांदी की कीमत में कोई कमी नहीं आई है. बल्कि तेजी दर्ज की गई है. भारत में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम 9338 रुपये रहा. जबकि 22 कैरेट का रेट 8560 और 18 कैरेट का भाव 7004 रुपये रहा. जबकि चांदी के भाव में 2000 रुपये की कमी दर्ज की गई है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत गुरुवार को 103000 रुपये रहा.
दिल्ली में सोना और चांदी की क्या है ताजा कीमत
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा था. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया. हालांकि, चांदी की कीमत बुधवार के बंद स्तर 1,01,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,000 रुपये टूटकर 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई.
देश के अलग-अलग शहरों में कैसा रहा सोने का भाव 22 कैरेट, प्रति ग्राम
चेन्नई – 8560 रुपये
मुंबई – 8560 रुपये
दिल्ली – 8575 रुपये
कोलकाता – 8560 रुपये
बैंगलोर – 8560 रुपये
हैदराबाद – 8560 रुपये
पुणे – 8560 रुपये
पटना – 8565 रुपये
रांची – 8700 रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










