Ghibli Art Animation Founder Net Worth: Ghibli एनिमेशन की जादुई दुनिया, कहां से आया और कौन है इसका असली मालिक?

Ghibli Art Animation Founder Net Worth Ghibli
Ghibli Art Animation Founder Net Worth: हाल ही में AI जनरेटेड Ghibli स्टाइल तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं. लोग अपने घर की फोटो तक Ghibli लुक में कन्वर्ट कर रहे हैं. मगर रुको! हायाओ मियाज़ाकी साहब इस ट्रेंड से खफा हैं.
Ghibli Art Animation Founder Net Worth:अगर आपने बचपन में ‘My Neighbor Totoro’ या ‘Spirited Away’ नहीं देखी, तो आप सही मायनों में बचपन से वंचित रह गए. Studio Ghibli वही जादुई दुनिया है जिसने हमें परी-कथाओं, उड़ते महल और अनोखे किरदारों से मिलवाया और इस जादू के पीछे हैं खुद हायाओ मियाज़ाकी (Hayao Miyazaki), एनीमेशन के बाप.
कितना माल कमाते हैं मियाज़ाकी बाबा?
अब भाई, बात पैसों की हो रही है तो कान खोल लो. हायाओ मियाज़ाकी की कुल संपत्ति 2025 में लगभग $50 मिलियन (यानी 400 करोड़ रुपये के आसपास) आंकी गई है. मतलब, आदमी मालामाल है और हो भी क्यों न? इनकी बनाई फिल्में जापान के सिनेमाघरों में तो झंडे गाड़ती ही हैं, ऊपर से इंटरनेशनल मार्केट में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं. ‘Spirited Away’ अकेले ही $275 मिलियन कूट चुकी है. और फिर DVD सेल्स, मर्चेंडाइज़, स्ट्रीमिंग डील्स – पैसा बरसता ही रहता है.
ChatGPT और AI ने मचाया बवाल
अब आते हैं असली मसाले पर.ChatGPT और AI का कहर. हाल ही में AI जनरेटेड Ghibli स्टाइल तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं. लोग अपने घर की फोटो तक Ghibli लुक में कन्वर्ट कर रहे हैं.
मगर रुको! हायाओ मियाज़ाकी साहब इस ट्रेंड से खफा हैं. बंदे ने पहले भी AI को “ज़िंदगी का अपमान” बताया था. बोले कि कंप्यूटर चाहे जितना भी तेज हो, वो इंसानी इमोशंस और क्रिएटिविटी की बराबरी नहीं कर सकता.
Studio Ghibli co-founder Hayao Miyazaki is currently trending on Twitter X for his reaction to seeing an AI-generated animation in 2016:
— ToonHive (@ToonHive) March 27, 2025
“I am utterly disgusted […] I strongly feel that this is an insult to life itself.”
pic.twitter.com/zpbvJ6i21n
क्या AI एनीमेशन इंडस्ट्री को डुबो देगा?
देखो, बात सच भी है. जहाँ एनिमेटर हफ्तों में एक सीन तैयार करते हैं, वहाँ AI मिनटों में धड़ाधड़ क्रिएट कर रहा है. इससे पारंपरिक एनीमेशन को खतरा तो है ही. लेकिन Studio Ghibli जैसा जादू कोई मशीन पैदा नहीं कर सकती.
Also Read: 2027 तक टल सकता है वेतन संशोधन, लेकिन कर्मचारियों को मिलेगा 12 महीने का बकाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




