GPF Interest Rate: तीसरी तिमाही के लिए जनरल PF पर ब्याज दरों का ऐलान, GPF पर इतना मिलेगा इंट्रेस्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Oct 2022 8:03 PM

विज्ञापन

GPF Interest Rate: सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड पर इंट्रेस्ट रेट तय की है. जनरल भविष्य निधि सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है. इसके तहत सभी सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी का एक निश्चित हिस्सा सामान्य भविष्य निधि में योगदान करते हैं.

विज्ञापन

GPF Interest Rate: वित्त मंत्रालय की ओर से केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022 के तीसरी तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड पर इंट्रेस्ट रेट तय की है. रेलवे कर्मचारी, केन्द्रीय कर्मचारी के लिए ब्याज दरों को 7.1 फीसदी पर ही स्थिर रखा है. उन्हें मौजूदा ब्याज दरों के अनुसार ही जीपीएफ पर ब्याज मिलेगा.

गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय की ओर से हर तिमाही जीपीएफ को अपडेट किया जाता है. इस बार केंद्र सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के लिए प्रोविडेंट फंड की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां बता दें, जनरल भविष्य निधि (GPF) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है. इसके तहत सभी सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी का एक निश्चित हिस्सा सामान्य भविष्य निधि में योगदान करते हैं. जब तक वो सर्विस में रहते हैं इसे जमा करते हैं. रिटायरमेंट के बाद इस जमा रकम को की कुल राशि का भुगतान कर्मचारियों को कर दिया जाता है.

स्मॉल स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा: इससे पहले वित्त मंत्रालय की ओर से तीसरी तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं में मिलने वाली ब्याज दरों में परिवर्तन किया था. वित्त मंत्रालय की ओर से सीनियर सिटीजन बचत योजना में ब्याज दर में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया था. इसे 7.4 फीसदी से बढ़ाकर 7.6 फीसदी कर दिया गया था. वहीं, डाकघर में तीन सालों के लिए सावधि जमा पर 5.5 फीसदी के बदले 5.8 फीसदी ब्याज दर कर दिया गया.

ईपीएफ ग्राहकों को ब्याज का कोई नुकसान नहीं: वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ईपीएफ ग्राहकों को ब्याज दर का कोई नुकसान नहीं हुआ है और सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के कारण पिछले वित्त वर्ष के लिए ब्याज जमा करने में देरी हुई है. मंत्रालय ने कहा कि निपटान चाहने वाले सभी निवर्तमान अंशधारकों और अपनी जमा राशि निकालने वालों को ब्याज सहित भुगतान किया जा रहा है.
भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola