गेल गैस लिमिटेड को किया गया ‘ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी – ऊर्जा ब्रांड’ पुरस्कार से सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2025 12:20 PM
गेल को सम्मान
यह पुरस्कार गेल गैस लिमिटेड की ओर से मुख्य परिचालन अधिकारी, सुधीर कुमार दीक्षित द्वारा प्राप्त किया गया. कंपनी को यह सम्मान उत्कृष्ट नवाचार, सतत विकास पर प्रभाव, ऊर्जा नीति पर सकारात्मक प्रभाव तथा ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है.
GAIL : गेल गैस लिमिटेड को दिल्ली में आयोजित ईटी एज ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी एलायंस (जीएसए) कार्यक्रम में प्रतिष्ठित ‘ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी – ऊर्जा ब्रांड’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान ऊर्जा क्षेत्र में कंपनी के नवाचार, सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता तथा ऊर्जा संक्रमण में उसके उल्लेखनीय योगदान को मान्यता प्रदान करता है.
इस उपलब्धि को और अधिक गौरवपूर्ण बनाते हुए, गेल गैस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गौतम चक्रवर्ती को भी ‘पायनियर ऑफ एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन-एनर्जी लीडर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उनकी दूरदर्शी सोच, नवोन्मेषी दृष्टिकोण एवं सशक्त नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया है, जो देश के निरंतर विकसित होते ऊर्जा परिदृश्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं.
यह पुरस्कार गेल गैस लिमिटेड की ओर से मुख्य परिचालन अधिकारी, सुधीर कुमार दीक्षित द्वारा प्राप्त किया गया. कंपनी को यह सम्मान उत्कृष्ट नवाचार, सतत विकास पर प्रभाव, ऊर्जा नीति पर सकारात्मक प्रभाव तथा ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है.गेल गैस लिमिटेड, गेल (इंडिया) लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है तथा वर्तमान में यह देश के 10 राज्यों में फैले 16 भौगोलिक क्षेत्रों में सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










