ePaper

UPI News : अब भारत आने वाले जी-20 देशों के यात्री भी यूपीआई के जरिये कर सकेंगे पेमेंट

Updated at : 22 Feb 2023 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
UPI News : अब भारत आने वाले जी-20 देशों के यात्री भी यूपीआई के जरिये कर सकेंगे पेमेंट

आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में भारत आने वाले विदेशी नागरिकों और प्रवासी भारतीयों को भारत आने पर यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का फैसला किया था. आरबीआई ने कहा कि जी-20 देशों के प्रतिनिधि भी विभिन्न जी-20 के बैठक स्थलों पर यूपीआई पेमेंट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत में आने वाले जी-20 देशों के यात्री अब यूपीआई के जरिये भुगतान कर सकेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि जी-20 देशों से आने वाले यात्री बेंगलुरु, मुंबई और नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर यूपीआई से जुड़े ‘प्रीपेड भुगतान इंस्ट्रूमेंट वॉलेट’ प्राप्त कर सकते हैं और इसके जरिये भारत में पांच करोड़ से अधिक दुकानों पर इसका भुगतान में उपयोग कर सकते हैं.

तीन शहरों में कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट

आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में भारत आने वाले विदेशी नागरिकों और प्रवासी भारतीयों को भारत आने पर यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का फैसला किया था. केंद्रीय बैंक ने कहा था कि इसकी शुरुआत चुनिंदा हवाईअड्डों (बेंगलुरु, मुंबई और नई दिल्ली) पर आने वाले जी-20 देशों के यात्रियों से की जाएगी. पात्र यात्रियों को दुकानों पर भुगतान करने के लिये यूपीआई से जुड़े प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (पीपीआई) वॉलेट जारी किये जाएंगे.

जी-20 बैठक स्थल पर प्रतिनिधि भी उठा सकेंगे फायदा

आरबीआई ने कहा कि जी-20 देशों के प्रतिनिधि भी विभिन्न जी-20 के बैठक स्थलों पर यूपीआई पेमेंट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. शुरू में आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और दो गैर-बैंक पीपीआई जारीकर्ता, पाइन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड और ट्रांसकॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड यूपीआई से जुड़े वॉलेट जारी करेंगे.

Also Read: UPI-PayNow: भारत का यूपीआई सिंगापुर के पे-नाऊ से जुड़ा, जानें आम उपभोक्ताओं को इससे क्या होगा फायदा
5 करोड़ से अधिक दुकानों पर यूपीआई पेमेंट

आरबीआई ने कहा कि भारत आने वाले यात्री अब पूरे देश में 5 करोड़ से अधिक उन दुकानों पर यूपीआई के जरिये भुगतान कर सकते हैं, जो क्यूआर कोड-आधारित यूपीआई भुगतान स्वीकार करते हैं. जी-20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है. इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola