Descendants Of Mughals: मुगलों के आखिरी वंशज को मिलती है इतनी पेंशन, जानकर रह जाएंगे दंग

Descendants Of Mughals: सुल्ताना बेगम, जो खुद को अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर के परपोते की पत्नी बताती हैं, अपने जीवन की कठिनाइयों के बारे में खुलकर बात की. सुल्ताना वर्तमान में कोलकाता के हावड़ा इलाके में रहती हैं.
Descendants Of Mughals: भारत में मुगलों का शासन भले ही समाप्त हो चुका हो, लेकिन उनकी विरासत के कुछ पहलू आज भी चर्चा में रहते हैं. खासकर अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर के वंशजों को मिलने वाली पेंशन का विषय लोगों के लिए दिलचस्पी का कारण बना रहता है. आइए जानते हैं कि उनके परिवार के सदस्यों को कितनी पेंशन मिलती है और वे किस हालात में जी रहे हैं.
कितनी मिलती है पेंशन
सुल्ताना बेगम, जो खुद को अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर के परपोते की पत्नी बताती हैं, अपने जीवन की कठिनाइयों के बारे में खुलकर बात की. सुल्ताना वर्तमान में कोलकाता के हावड़ा इलाके में रहती हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें हर महीने 6,000 रुपये की पेंशन मिलती है, जिससे उनका गुजारा काफी मुश्किल से होता है.
नेहरू सरकार के समय तय हुई थी पेंशन
सुल्ताना बेगम ने बताया कि वर्ष 1960 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने बहादुर शाह जफर के वंशजों के लिए 250 रुपये की मासिक पेंशन तय की थी. समय के साथ सरकारें बदलती गईं और इसी के साथ उनकी पेंशन में भी मामूली बढ़ोतरी होती रही. वर्तमान में उन्हें 6,000 रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में मिलते हैं.

सुल्ताना बेगम ने बताया कि उनकी पैदाइश लखनऊ में हुई थी, जबकि उनकी परवरिश कोलकाता में हुई. उनके नाना उन्हें बचपन में ही कोलकाता ले आए थे. सुल्ताना की शादी बहादुर शाह जफर के परपोते प्रिंस मोहम्मद मिर्जा बेदार बख्त से हुई थी. सुल्ताना बेगम ने अपने संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि एक बार उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिलवाया गया था. मुलाकात के दौरान उनके हालात जानने के बाद आवेदन तैयार किया गया, जिसमें 10,000 रुपये की पेंशन बढ़ाने की मांग की गई थी. हालांकि, इस मांग को लेकर क्या निर्णय हुआ, इसकी पूरी जानकारी उन्होंने साझा नहीं की.

Also Read: PF अकाउंट से पैसा निकालना अब हुआ आसान, जानें UPI और ATM से कैसे करेंगे ट्रांजैक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










