Mega Blockbuster: खास प्रोजेक्ट के लिए साथ आये दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कपिल शर्मा और सौरभ गांगुली
Mega Blockbuster : ‘मेगा ब्लॉबस्टर’ प्रोजेक्ट के ऐलान के बाद फैंस को लगा कि ये सारे सितारे एक साथ किसी फिल्म या वेब सीरीज में नजर आनेवाले हैं. लेकिन सबकी उम्मीदों को झटका तब लगा, जब यह वीडियो…
What Is Mega Blockbuster : ‘मेगा ब्लॉबस्टर’ (Mega Blockbuster) की चर्चा पिछले कुछ दिनों से खूब जोरों पर है. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh), एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma), सौरव गांगुली (Sourav Ganguly), स्टैंड-अप कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma), अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) समय-समय पर अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्टर शेयर कर अपने इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते आ रहे हैं.
‘मेगा ब्लॉबस्टर’ प्रोजेक्ट के ऐलान के बाद फैंस को लगा कि ये सारे सितारे एक साथ किसी फिल्म या वेब सीरीज में नजर आनेवाले हैं. लेकिन सबकी उम्मीदों को झटका तब लगा, जब यह एक ऐड का वीडियो निकला. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) से पूछने लगे कि आप किस लाइन में आ गये. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसा लगा कि यह 2022 की सबसे बड़ी फिल्म होगी. वहीं, कई यूजर्स इस ऐड वीडियो में इन सितारों को पसंद करते भी दिखे.
Also Read: Amazon ला रहा साल की सबसे बड़ी SALE, ऐसे मिलेगी Best Deal
‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ कोई फिल्म, टीवी शो या सीरीज नहीं, बल्कि ई-कॉमर्स कंपनी ‘मीशो’ (Meesho) का एक प्रोमोशनल कैंपेन है, जिसमें इतने सारे सितारे शामिल हैं. क्रिकेटर और फिल्म स्टार इसी कंपनी का प्रोमोशन कर रहे हैं. दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप ‘मीशो’ पर ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ के नाम से एक सेल शुरू होने जा रहा है और उस सेल का ऐड कैंपेन करने के लिए ये सारे सितारे एक साथ नजर आये हैं. इस ऐड वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी हैं और उन्होंने इस ट्रेलर वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ प्रोजेक्ट के जरिये ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ‘मीशो’ ने अपने ‘मेगा ब्लॉकबस्टर सेल’ का ऐलान किया है. मीशो का यह बड़ा फेस्टिव सेल 23 सितंबर से 27 सितंबर, 2022 तक चलेगा. इस दौरान ग्राहकों को प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. मीशो 30 अलग-अलग कैटेगरीज में 7 लाख से अधिक सेलर्स और 6.5 करोड़ एक्टिव प्रोडक्ट लिस्टिंग्स के साथ अपने कस्टमर्स के लिए अलग-अलग उत्पादों को कम से कम कीमतों पर खरीदने योग्य बनाने का लक्ष्य रखता है. इस साल के त्योहारी सेल के पहले मीशो ने अपनी क्षेत्रीय मौजूदगी को मजबूत करते हुए अपने ऐप पर बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल, गुजराती, कन्नड़, मलयालम और ओड़िया भाषाओं को शामिल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










