ePaper

Debit Card पर कैसे शुल्क तय करती है बैंक, कब और क्यों देना होता है चार्ज, जानें पूरी बात

Updated at : 09 Apr 2024 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
debit Card

Credit card

Debit Card: बैंकों के द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए डेबिट कार्ड दिया जाता है. हालांकि, इस कार्ड के बदले बैंकों के द्वारा कई तरह के चार्ज भी लिये जाते हैं. एक सामान्य रुप से सभी ग्राहकों से सालाना शुल्क के रुप में लिया जाता है. इसके अलावा भी कुछ चार्ज लगाया जाता है. आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Debit Card: हमारे और आपके लिए आज के वक्त में डेबिट कार्ड बैंकिंग का एक अहम हिस्सा बन गया है. ये आपको कैश निकालने से लेकर पेमेंट करने तक की सुविधा देता है. हालांकि, डेबिट कार्ड की सुविधा के लिए बैंक के द्वारा सालाना आधार पर कुछ चार्ज किया जाता है. ये चार्ज अलग-अलग बैंकों का अलग-अलग हो सकता है. बैंक के द्वारा कुछ चार्ज डेबिट कार्ड के इस्तेमाल के बदले लिया जाता है. जबकि, कुछ चार्ज डेबिट कार्ड के परिस्थिति के हिसाब से लिया जाता है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि बैंक के द्वारा किन-किन परिस्थियों में ग्राहकों से चार्ज वसूला जाता है. अगर नहीं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं.

सालाना देना होता है रखरखाव का चार्ज

किसी भी बैंक के डेबिट कार्ड होल्डर को साल में एक बार कार्ड रखने के एवज में सालाना शुल्क देना पड़ता है. ये सामान्य रुप से 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक हो सकता है. हालांकि, शुल्क का निर्धारण बैंक के कॉर्ड कंपनी के साथ समझौते या अपने पॉलिसी के तहत फिक्स होती है.

कार्ड रिप्लेसमेंट करने के लिए भी देना होगा पैसा

किसी कारण से आपका एटीएम कार्ड टूट जाए, कहीं गुम या चोरी हो जाए या किसी भी समस्या के कारण अगर उसे रिप्लेस करना पड़ता है तो उसके बैंक शुल्क लेता है. हालांकि, कुछ बैंक अपने ग्राहकों को कुछ खास स्थिति में कार्ड के खराब होने पर रिप्लेसमेंट शुल्क में राहत भी देते हैं. सामान्य रुप से इसके लिए बैंक के द्वारा 100 से 300 रुपये तक चार्ज किया जा सकता है.

Also Read: Swiggy ने ट्रेन के बाद पानी में भी शुरू की फूड डिलीवरी सर्विस, यहां मिलेगी स्पेशल व्यवस्था

फ्री एटीएम यूज की है लिमिट

किसी भी बैंक के डेबिट कार्ड से नकदी निकासी के लिए कोई सीमा नहीं है. मगर आप किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं तो उसके लिए एक निश्चित सीमा के बाद आपसे बैंक चार्ज वसूल सकती है. 10 रुपये से 30 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज हो सकता है.

इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन चार्ज

डेबिट कार्ड से विदेश में की गयी नकद निकासी, बैलेंस चेक या शॉपिंग के लिए बैंक के द्वारा शुल्क लगाया जाता है. ये अलग-अलग बैंकों के द्वारा अलग-अलग हो सकता है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola