COVID-19 के कारण शेयर बाजार में हाहाकार, लेकिन सोना चढ़ा, जानें प्रति दसग्राम कीमत

Updated at : 23 Mar 2020 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
COVID-19 के कारण शेयर बाजार में हाहाकार, लेकिन सोना चढ़ा, जानें प्रति दसग्राम कीमत

COVID-19 screams in stock market but gold rises : शेयर बाजारों में वैश्विक स्तर पर भारी गिरावट के बीच स्थानीय वायदा बाजार में सोना 1.01 प्रतिशत तक चढ़ कर 40,765 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. वैश्विक सर्राफा बाजार में सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने में रुचि बढ़ने के संकेते के बीच स्थानीय बाजार में सटोरियों ने पीली धातु पर दाव बढ़ा रखा था.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : शेयर बाजारों में वैश्विक स्तर पर भारी गिरावट के बीच स्थानीय वायदा बाजार में सोना 1.01 प्रतिशत तक चढ़ कर 40,765 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. वैश्विक सर्राफा बाजार में सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने में रुचि बढ़ने के संकेते के बीच स्थानीय बाजार में सटोरियों ने पीली धातु पर दाव बढ़ा रखा था.

मल्टी कमाडिटी एक्सचेंज में सोना अप्रैल डिलिवरी 407 रुपये (1.01 प्रतिशत) चढ़ कर 40,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. अप्रैल के अनुबंधों में कुल 1,464 लाट के लिए कारोबार हुआ. इसी तरह जून डिलिवरी सोने में 562 रुपये यानी 1.39 प्रतिशत की बढ़त दिखी और भाव 40,965 रुपये बोला गया. जून डिलिवरी सोने में कुल 258 लाट के सौदे हुए. विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजारों में सोने में तेजी के संकेत पर स्थानीय बाजार में सटोरियों ने इस पर दाव ऊंचा कर दिया था. इससे बाजार चढ़ गया. न्यूयार्क में सोना 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ प्रति औंस 1,501.50 डालर के स्तर पर पहुंच गया था.

एशियाई शेयर बाजारों में आज भीषण गिरावट दिखी. मुंबई बाजार का सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 10 प्रतिशत से भी नीचे आ गया था और एक सीमा से अधिक गिरावट के कारण बाजार में कारोबार स्थगित कर दिया गया है. बाद में बाजार खुलने पर भी सूचकांक में गिरावट का सिलसिला बना हुआ था.कोरोना वायरस के संक्रमण के संकट से इस समय दुनिया भरत में डर और अनिश्चितता की धारणा गहरा रही है.

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola