Budget 2026 से पहले महंगाई का झटका, आज से 50 रुपया महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

Budget 2026: आज बजट 2026 के दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाकर कारोबारियों को झटका दिया है. दिल्ली में अब सिलेंडर 1,740.50 रुपये का हो गया है. हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं, जिससे आम जनता को आज वित्त मंत्री से सब्सिडी की बड़ी उम्मीद है.
Budget 2026: आज एक तरफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 पेश करने जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों (OMCs) ने महंगाई का तड़का लगा दिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू लागत की समीक्षा के बाद 19 Kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹50 की बढ़ोतरी कर दी गई है.
Budget 2026 के दिन होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा बोझ
आज के बजट से जहाँ कारोबारी राहत की उम्मीद कर रहे थे, वहीं ₹49 की इस वृद्धि ने उनकी चिंता बढ़ा दी है. होटल, रेस्टोरेंट और छोटे ढाबा मालिकों के लिए अब खाना बनाना महंगा होगा, जिसका सीधा असर आम आदमी की थाली पर पड़ सकता है. ताजा संशोधन के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब ₹1,740.50 का हो गया है.
| शहर | नई कीमत (आज से) |
| दिल्ली | ₹1,740.50 |
| मुंबई | ₹1,692.00 |
| कोलकाता | ₹1,844.50 |
| चेन्नई | ₹1,899.50 |
घरेलू रसोई को बजट से बड़ी उम्मीदें
राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसकी कीमतें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को संशोधित हुई थीं. हालांकि, आज पेश होने वाले बजट में ‘उज्ज्वला योजना’ के तहत सब्सिडी बढ़ने की चर्चा तेज है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है.
क्या Budget 2026 में होगा कोई बड़ा ऐलान?
आज सबकी नजरें वित्त मंत्री के भाषण पर टिकी हैं. क्या बजट में ईंधन पर लगने वाले टैक्स को कम किया जाएगा? या फिर सरकार क्लीन एनर्जी (Electric/Piped Gas) को बढ़ावा देने के लिए कोई नई योजना लाएगी? गैस की कीमतों में हुई यह वृद्धि बजट के माहौल को और भी चुनौतीपूर्ण बना रही है.
Also Read: पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा या EV को मिलेगा बढ़ावा? बजट 2026 में आज दिखेगा सरकार का फ्यूल फॉर्मूला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










