ePaper

PIB Fact Chack: केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में 2 साल की बढ़ोतरी, जानें दावे की असलियत

Updated at : 28 May 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
PIB Fact Chack

PIB Fact Chack

PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल खबर में दावा किया गया कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 60 से बढ़ाकर 62 साल कर दी है. लेकिन PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी बताया है. भारत सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। वायरल खबरों पर भरोसा करने से पहले उनकी सत्यता जरूर जांचें.

विज्ञापन

PIB Fact Check: केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर है. वह यह है कि बीते कुछेक दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु में दो साल की बढ़ोतरी हो गई है. खबर में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु 60 साल से बढ़ाकर 62 साल कर दिया गया है. लेकिन, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मतलब की जानकारी यह है कि सोशल मीडिया में वायरल खबरों में यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. आइए, जानते हैं कि इस दावे की असलियत क्या है?

सोशल मीडिया में क्या किया जा रहा है दावा

केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र में बढ़ोतरी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को दो साल अधिक काम करने का मौका मिलेगा. इसमें में यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार ने रिटायरमेंट आयु बढ़ोतरी योजना के तहत 1 अप्रैल 2025 से केंद्रीय कर्मचारी 60 नहीं 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे.

इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारी हुए बर्खास्त तो रिटायरमेंट का नहीं मिलेगा फायदा, बदल गया पेंशन नियम

कितना सच्चा है दावा?

PIB फैक्ट चेक ने अपने पोस्ट में बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है. सोशल मीडिया मंच एक्स (पुराना ट्विटर) पर PIB फैक्ट चेक के पोस्ट में कहा गया है, ”सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खबरों में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में 2 साल की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. यह दावा फर्जी है. भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है. बिना सत्यता जांचे खबरें साझा न करें.”

इसे भी पढ़ें: ओवैसी की दौलत जानकर बिलबिलाएगा बिलावल, कटोरा लेकर दौड़ेंगे शाहबाज-मुनीर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola