DA Hike: कर्मचारियों और पेंशनर्स का इंतजार खत्म; कैबिनेट ने दी 2% बढ़ोतरी को मंजूरी, 3 महीने का मिलेगा एरियर

Published by :Abhishek Pandey
Published at :18 Apr 2026 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
DA-Hike

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! कैबिनेट ने DA और DR में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. जनवरी 2026 से लागू होने वाले इस फैसले से 1.19 करोड़ लोगों को फायदा होगा.

विज्ञापन

DA Hike: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आज यानी शनिवार, 18 अप्रैल का दिन खुशियों भरा रहा. लंबे समय से चल रहे इंतजार और प्रदर्शनों के बीच, केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है.

58% से बढ़कर 60% हुआ DA

इस फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता उनकी बेसिक सैलरी का 60% हो जाएगा. अब तक यह दर 58% थी.

  • कर्मचारियों के लिए: मूल वेतन (Basic Pay) का 60% DA मिलेगा.
  • पेंशनर्स के लिए: मूल पेंशन (Basic Pension) का 60% DR मिलेगा.

किसे और कब से मिलेगा फायदा?

इस फैसले का सीधा लाभ देश के 1.19 करोड़ लोगों को मिलेगा, जिनमें

  • 49 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी शामिल हैं.
  • 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स शामिल हैं.
  • यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी. इसका मतलब है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को अप्रैल की बढ़ी हुई सैलरी के साथ-साथ जनवरी, फरवरी और मार्च यानी 3 महीने का बकाया (Arrear) भी मिलेगा.

देरी और विरोध के बाद आई ‘गुड न्यूज’

वित्त वर्ष 2025-26 के इस अंतिम DA हाइक में उम्मीद से थोड़ी देरी हुई, जिसके कारण कर्मचारी संगठनों ने सरकार को पत्र लिखे थे और कई विभागों में लंच आवर के दौरान विरोध प्रदर्शन भी हुए थे. हालांकि कुछ संगठनों को 3% बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर सरकार ने 2% की वृद्धि को ही मंजूरी दी है.

कैसे तय होता है DA?

महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन AICPI-IW (औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के आधार पर किया जाता है. श्रम मंत्रालय हर महीने ये आंकड़े जारी करता है, जिससे पता चलता है कि महंगाई के अनुपात में कर्मचारियों के भत्ते में कितनी वृद्धि की जरूरत है.

महंगाई भत्ते से होने वाले फायदे

  • सैलरी में इजाफा: बेसिक सैलरी के हिसाब से टेक-होम सैलरी में अच्छी बढ़त होगी.
  • महंगाई से राहत: बढ़ती कीमतों के बीच यह अतिरिक्त राशि कर्मचारियों और पेंशनर्स के बजट को संतुलित करने में मदद करेगी.
  • एरियर का बूस्ट: एक साथ 3 महीने का बकाया पैसा मिलने से बचत और निवेश में मदद मिलेगी.

Also Read: क्या सरकारी कर्मचारियों की सैलरी ₹69,000 हो जाएगी? समझिए पूरी हकीकत

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola