ePaper

Bullish Market: जोरदार उछाल के साथ जन्माष्टमी मना शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 342.54 अंकों की छलांग

Updated at : 26 Aug 2024 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bullish Market: जोरदार उछाल के साथ जन्माष्टमी मना शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 342.54 अंकों की छलांग

जन्माष्टमी पर शेयर बाजार में जोरदार बढ़त

Bullish Market: एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट, जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नरम रुख देखा जा रहा है. हालांकि, हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त देखी जा रही है. यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में भी मजबूती है.

विज्ञापन

Bullish Market: सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि की उम्मीद और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख की वजह से सोमवार 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी के मौके पर घरेलू शेयर बाजार जोरदार तरीके से उछल गया. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 342.54 अंक या 0.42% की ऊंची छलांग लगाते हुए 81,428.75 अंक के स्तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 96.35 अंक या 0.39% की मजबूती के साथ 24,919.50 के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. इससे पहले शुक्रवार 23 अगस्त 2024 को सेंसेक्स 33.02 अंक या 0.04% बढ़कर 81,086.21 अंक के स्तर पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी भी 11.65 अंक या 0.05% चढ़कर 24,823.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था.

बीएसई में टॉप गेनर बना टीसीएस का शेयर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों के शेयरों में टीसीएस का शेयर टॉप गेनर बना. उसका शेयर 1.79% की बढ़त के साथ 4544.05 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर मुनाफा कमा रहा है. इसके अलावा, 24 अन्य कंपनियों के शेयर भी मुनाफे में हैं. केवल चार कंपनियां ही ऐसी हैं, जिनके शेयर नुकसान में हैं. जिन कंपनियों के शेयर लाभ कमा रहे हैं, उनमें टीसीएस के अलावा टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन आदि प्रमुख हैं. वहीं, नुकसान वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, सनफार्मा, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट आदि शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: IPO: इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रही स्विगी

एशियाई बाजारों में नरम रुख

एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट, जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नरम रुख देखा जा रहा है. हालांकि, हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त देखी जा रही है. यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में भी मजबूती है. अमेरिका के डाऊ जोंस 1.14%, एसएंडपी500 1.15% और नैसडेक शुक्रवार को क्रमश: 1.14%, 1.15% और 1.47% मजबूत होकर बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.02% की बढ़त के साथ 2,510.03 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.69% मजबूत होकर 79.57 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में फिर जहरीली हो गई आबोहवा, सीएनजी गाड़ियां भी उगल रही हैं कच्चा धुंआ

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola