Budget 2024: रुपया कहां से आता है और जाता कहां है, देखें बजट का पूरा लेखा-जोखा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Feb 2024 7:54 PM
**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman presents the Interim Budget 2024 in the Lok Sabha, at Parliament House in New Delhi, Thursday, Feb. 1, 2024. (PTI Photo)(PTI02_01_2024_RPT 151B)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में लोकलुभावन योजनाओं की घोषणाओं से परहेज किया और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए अगली पीढ़ी के सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर की दरों को भी यथावत रखा है.
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में बजट का आकार 6.1 प्रतिशत बढ़कर 47.66 लाख करोड़ रुपये रखा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने बताया, संशोधित अनुमान के अनुसार उधार के अलावा कुल प्राप्तियां 27.56 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है. इसमें कर प्राप्तियां 23.24 लाख करोड़ रुपये हैं. कुल व्यय का संशोधित अनुमान 44.90 लाख करोड़ रुपये है. आइये बजट का पूरा लेखा-जोखा जानें. मसलन, सरकार कमाई कहां से करेगी और खर्च कहां-कहां होगी.
रुपया कहां से आएगा – सरकार अगर एक रुपये कमाती है, तो कहां-कहां से और कितनी कमाई होगी, यहां देखें.
उधार और अन्य देयताएं (Borrowings and other liabilities) – 28 पैसे
आयकर (Income tax) – 19 पैसे
जीएसटी और अन्य कर (GST and other taxes) – 18 पैसे
निगम कर (Corporation tax) – 17 पैसे
कर भिन्न प्राप्तियां (non-tax receipts) – 7 पैसे
केंद्रीय उत्पाद शुल्क (central excise duty) – 5 पैसे
सीमा शुल्क (Custom duty) – 4 पैसे
ऋण भिन्न पूंजी प्राप्तियां (non-debt capital receipts)- 1 पैसे

सरकार कहां खर्च करेगी
सरकार एक रुपये कमाएगी, तो उसमें ब्याज चुकाने में 20 पैसे खर्च हो जाएंगे. जबकि सरकार 20 पैसे राज्यों को बांट देगी. 16 पैसे केंद्रीय योजनाओं और केंद्र प्रायोजित योजना में 8 पैसे खर्च करेगी. सरकार कहां-कहां और कितना खर्च करेगी. देखें नजर.
ब्याज (Interest) – 20 पैसे
करों और शुल्क में राज्य का हिस्सा (State share of taxes duties) – 20 पैसे
केंद्रीय योजनाओं (central schemes) – 16 पैसे
केंद्र प्रायोजित योजनाएं (Centrally Sponsored Schemes) – 8 पैसे
वित्त आयोग और अन्य अंतरण (Finance Commission and other transfers) – 8 पैसे
रक्षा (defence) – 8 पैसे
आर्थिक सहायता (subsidies) – 6 पैसे
पेंशन (pension) – 4 पैसे
अन्य व्यय (other expenses) – 9 पैसे
अंतरिम बजट में ‘लोकलुभावन’ घोषणाओं से परहेज, अगली पीढ़ी के सुधारों पर जोर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुनाव से पहले पेश अंतरिम बजट में लोकलुभावन योजनाओं की घोषणाओं से परहेज किया और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए अगली पीढ़ी के सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जतायी. इसके अलावा उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर की दरों को भी यथावत रखा है, यानी आयकर स्लैब में किसी तरह बदलाव नहीं किया है. लगभग एक घंटे के अपने बजट भाषण में उन्होंने पिछले 10 साल में सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को रखा और पर्यटन, आवास तथा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उपायों की घोषणा की.
मनरेगा के लिए आवंटन में कोई बदलाव नहीं
सीतारमण ने बजट में 2024-25 में खाद्य, उर्वरक और ईंधन सब्सिडी में पिछले वर्ष की तुलना में आठ प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव किया है. साथ ही ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के लिए आवंटन में कोई बदलाव नहीं किया.
सड़क, बंदरगाह और हवाई अड्डा जैसे बुनियादी ढांचे पर खर्च 11.11 लाख करोड़ रुपये
आर्थिक वृद्धि की गति बनाये रखने और अधिक नौकरियां पैदा करने के मकसद से सड़क, बंदरगाह और हवाई अड्डा जैसे बुनियादी ढांचे पर खर्च 11 प्रतिशत बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










