SBI Alert: जालसाज अपना सकते हैं यह सब हथकंडा, लुट सकती है आपकी जमापूंजी, जानें SBI ने क्या बताया बचाव के उपाये

SBI Alert:बैंक खातों में सेंध लगाकर जालसाज बड़े आराम से आपकी गाढ़ी कमाई हड़प लेते हैं. आये दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन अब ऐसे फ्रॉड के खिलाफ ग्राहक के साथ साथ बैंक भी जागरुक हो गये हैं. इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को जागरुक कर रहा है.
-
फर्जीवाड़े से एसबीआई ने किया सावधान
-
कहा- जालसाजी के लालच में न आयें
-
आकर्षक ऑफर के लालच से रहे दूर
SBI Alert: बैंक खातों में सेंध लगाकर जालसाज बड़े आराम से आपकी गाढ़ी कमाई हड़प लेते हैं. आये दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन अब ऐसे फ्रॉड के खिलाफ ग्राहक के साथ साथ बैंक भी जागरुक हो गये हैं. इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को जागरुक कर रहा है.
स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने के लिए चेतावनी जारी किया है. बैंक का कहना है कि इंटननेट बैंकिंग के जरिए जालसाज बड़े आराम से फ्रॉड कर लेते है. इसी कड़ी में एसबीआई ने फ्रॉड को लेकर एक ट्वाट किया है, और इससे बचने की सलाह दी है. फ्रॉड से बचने के लिए एसबीआई ने कई सुझाव दिए है.
एसबीआई ने कहा है कि, ग्राहक बैंक के मानक नियमों का पालन करें. किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंकों से संबंधित विवरण न सौंपे. अगर नेट फोन पर कोई लिंक आता है तो उसे बिना परखे उसपर क्लिक न करें. किसी लाटरी या अकाउंट में पैसा जमा करने संबंधित मैसेज आता है तो उसपर भरोसा न करें. उस मैसेत को इंग्नोर कर दे. इसके अलावा बैंक ने कहा है कि समय-समय पर बैंक से संबंधित अपना पासवर्ड चेंज करते रहें.
गौरतलब है कि, एसबीआई के प्रतिनिधि ग्राहकों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी और बैंकों के पासवर्ड नहीं मांगते. अगर कोई एसबीआई या आरबीआई या केवाईसी से संबेधित जानकारी मांगे तो समझ लीजिए आपको झांसे में लेने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में आप अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें.
इसके अलावा, अपने बैंको की गुप्त जानकारी जैसे जन्म तिथि, डेबिट कार्ड नंबर, इंटरनेट बैंकिंग आईडी या उसकी पासवर्ड, डेबिट कार्ड का पिन कोर्ड किसी को न दें. फोन पर तो बिल्कुल भी न दें. इसके अलावा आकर्षक दिखने वाले ऑफर से भी बचें. गूगल और सोशल मीडिया से मिले कस्टमर केयर खास कर बैंकों से संबंधित मामलों पर बातचीत न करें.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




