Amazon:वैश्विक मंदी की आहट के बीच अमेजन का बड़ा फैसला, भारत से बंद हो जाएंगे ये काम

Updated:
विज्ञापन
Amazon:वैश्विक मंदी की आहट के बीच अमेजन का बड़ा फैसला, भारत से बंद हो जाएंगे ये काम

Amazon: अमेजन ने भारत में अपनी डिस्ट्रीब्यूशन सेवाएं बंद करने का फैसला किया है. कंपनी भारत में अपनी फूड डिलीवरी और एजुकेशन सर्विसेज को पहले ही बंद करने का ऐलान कर चुकी है. आने वाले समय में अमेजन का पूरा फोकस अपने कोर बिजनेस पर होगा.

विज्ञापन

Amazon: दुनिया के देशों में मंदी की आशंका के बीच अमेजन एक बड़ा फैसला लिया है. अमेजन ने भारत में अपनी डिस्ट्रीब्यूशन सेवाएं बंद करने का फैसला किया है. गौरतलब है कि आर्थिक मंदी की आशंका को देखते हुए कंपनी यह कदम उठा रही है.  कंपनी भारत में अपनी फूड डिलीवरी और एजुकेशन सर्विसेज को पहले ही बंद करने का ऐलान कर चुकी है.

मंदी का सता रहा है कंपनी को डर: गौरतलब है कि ब्रिटेन में मंदी की आहट है, दुनिया के कई देशों में महंगाई चरम पर है. ऐसे में आर्थिक मंदी का डर अमेजन को भी सताने लगा है. अन्य कंपनियों की तरह वो भी अपने खर्चे में कटौती का प्लान बना रही है. बताया जा रहा है कि अमेजन अब अपने कोर बिजनेस पर फोकस करने वाली है.

कोर बिजनेस पर फोकस करेगी कंपनी: गौरतलब है कि अमेजन को डिस्ट्रीब्यूशन सेवाओं में भारतीय कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा ग्रुप के साथ-साथ वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट से भी कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है. वहीं, कंपनी को अपेक्षाकृत कम मुनाफा हो रहा है. इस कारण अमेजन ने भारत से इन बिजनेस को समेटने का मन बना लिया है.

गौरतलब है कि अमेजन के मालिक जेफ बेजोस दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स है. उन्होंने फैसला किया है कि आने वाले समय में अमेजन का पूरा फोकस अपने कोर बिजनेस पर होगा. वहीं, आने वाली मंदी की आहट को देखते हुए कंपनी में नई भर्तियां भी बंद कर दी गई है. इसी कड़ी में कंपनी ने हाल में ही भारत में अपनी फूड डिलीवरी सर्विस को भी बंद करने की बात कही थी.

Also Read: DHFL Fraud Case: 87 शेल कंपनियां, 2.6 लाख फर्जी कर्जदार, मनी लॉन्ड्रिंग के लिए बनाया गया वर्चुअल ब्रांच

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola