Bank Holidays: सावधान! सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

सितंबर 2025 में बैंकों में 15 दिन अवकाश
Bank Holidays: सितंबर का महीना त्योहारों की रौनक लेकर आता है. इस महीने में दुर्गा पूजा, ओणम और ईद-ए-मिलाद जैसे कई बड़े पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे, जिसके चलते बैंकों में भी छुट्टियां रहेंगी. अगर आप बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले ही छुट्टियों की सूची देखकर अपनी योजना बना लें, वरना बेवजह बैंकों के चक्कर काटने पड़ सकते हैं.
Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, सितंबर 2025 में देशभर में कुल 15 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा, जिसमें 9 त्योहारों से संबंधित और 6 साप्ताहिक अवकाश (रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार) शामिल हैं. आइए देखें सितंबर 2025 की पूरी छुट्टियों की सूची, ताकि आप अपने वित्तीय काम समय पर निपटा सकें.
बैंकों में अवकाश की पूरी सूची (Bank Holidays:)
3 सितंबर 2025 (बुधवार): कर्मा पूजा – झारखंड (रांची) में बैंक बंद रहेंगे.
4 सितंबर 2025 (गुरुवार): प्रथम ओणम – केरल (तिरुवनंतपुरम, कोच्चि) में अवकाश.
5 सितंबर 2025 (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) – कई राज्यों में बैंक बंद, विशेष रूप से जहां यह राजपत्रित अवकाश है.
6 सितंबर 2025 (शनिवार): ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा, गंगटोक और रायपुर में छुट्टियां रहेंगी.
7 सितंबर 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – पूरे देश में सभी बैंक बंद.
12 सितंबर 2025 (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद के बाद का दिन – कुछ राज्यों में अतिरिक्त अवकाश, खासकर जहां यह त्योहार दो दिन मनाया जाता है.
13 सितंबर 2025 (शनिवार): दूसरा शनिवार – पूरे भारत में बैंक बंद.
14 सितंबर 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – सभी राज्यों में बैंक बंद.
21 सितंबर 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – सभी राज्यों में बैंक बंद.
22 सितंबर 2025 (सोमवार): नवरात्र स्थापना, जयपुर और कई स्थानों पर राज्य सरकार के अनुसार छुट्टियां रहे सकती हैं.
23 सितंबर 2025 (मंगलवार): महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
27 सितंबर 2025 (शनिवार): चौथा शनिवार – पूरे भारत में बैंक बंद.
28 सितंबर 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – सभी राज्यों में बैंक बंद.
29 सितंबर 2025 (सोमवार): महा सप्तमी/दुर्गा पूजा – कुछ राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश, खासकर गुजरात और पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की शुरुआत के लिए.
30 सितंबर 2025 (मंगलवार): दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, त्रिपुरा, और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बैंक बंद.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










