Bank Holidays: जनवरी महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Bank Holidays

फरवरी 2025 में बैंक कब और कहां रहेंगे बंद?

Bank Holidays List January 2023 – साल का आखिरी महीना दिसंबर नये साल के स्वागत के लिए तैयार है. नये साल के पहले महीने जनवरी में बैंक 13 दिन बंद (Bank Holidays in January 2023) रहेंगे. हम आपको बताते हैं इस महीने बैंक कब बंद रहेंगे, ताकि उस हिसाब से आप बैंकिंग से जुड़े अपने काम प्लान कर सकें.

विज्ञापन

Bank Holidays in January 2023 : वैसे तो इन दिनों ज्यादातर बैकिंग काम (Banking Job) घर बैठे ही कर लिये जाते हैं (Online Banking), लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे काम हैं, जिनके लिए हमें बैंक की ब्रांच तक जाना ही होता है. ऐसे में यह जरूरी है कि जिस दिन हम बैंक की ब्रांच जाएं, उस दिन बैंक खुले रहें. इसके लिए आपको बैकों की छुट्टियों के बारे में पहले से पता होना जरूरी है, जिससे असुविधा से बचा जा सके. साल के 2023 का पहला महीना, यानी जनवरी शुरू होनेवाला है. इस महीने बैंक 13 दिन बंद (Bank Holidays List in January 2023) रहेंगे. आपकी सुविधा के लिए हम आपको बताते हैं इस महीने कब-कब बैंक बंद रहेंगे, ताकि उसके हिसाब से आप बैंकिंग से जुड़े अपने काम प्लान कर सकें.

जनवरी 2023 में इन तारीखों को रहेगा साप्ताहिक अवकाश

  • 1 जनवरी : पहला रविवार

  • 8 जनवरी : दूसरा रविवार

  • 14 जनवरी : दूसरा शनिवार

  • 15 जनवरी : तीसरा रविवार

  • 22 जनवरी : चौथा रविवार

  • 28 जनवरी : चौथा शनिवार

  • 29 जनवरी : पांचवां रविवार

Also Read: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बाताें-बातों में क्यों लिया लियोनल मेस्सी का नाम? मामला बड़ा रोचक है
जनवरी 2023 में इन तारीखों को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अवकाश

  • 2 जनवरी : नये साल का जश्न – आइजोल

  • 3 जनवरी : इमोइनु इरत्पा – इंफाल

  • 4 जनवरी : गण-नगाई – इंफाल

  • 16 जनवरी : तिरुवल्लुवर डे – चेन्नई

  • 17 जनवरी : उझावर तिरुनाल – चेन्नई

  • 26 जनवरी/सरस्वती पूजा : गणतंत्र दिवस – अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नयी दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और तिरुवनंतपुरम.

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये निबटा सकते हैं बैंक के काम

जनवरी 2023 के लिए आरबीआई की बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार, इस महीने 13 दिन बैंक काम नहीं करेंगे. इन दिवसों पर निजी, सार्वजनिक, विदेशी, सहकारी और क्षेत्रीय बैंकों की सभी शाखाएं बंद रहेंगी. क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अवकाश के दिन बैंक छह दिन बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ने बैंक के ग्राहकों को सलाह दी है कि वे असुविधा से बचने के लिए बैंक से जुड़े किसी काम की योजना उसी अनुसार बनायें. हालांकि, डिजिटल इंडिया के इस दौर में आप अपने अधिकतर बैंकिंग कार्य इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये निबटा सकते हैं. बैंक बंद रहने के बावजूद आप बैंकिंग से जुड़े अपने कई काम ऑनलाइन बैंकिंग के तहत निबटा सकते हैं. छुट्टी के दिनों में भी ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) चालू रहेगी. इसके साथ ही एटीएम की सेवा भी चलती रहेगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola