Bank Holiday: आज से 5 दिन बैंक रहेंगे बंद? जान लें काम की बात

Bank Holiday
Bank Holiday: आज से 5 दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंकों की छुट्टी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की लिस्ट के हिसाब से होती है.
Bank Holiday: यदि आपको अमूमन बैंक में काम रहता है तो यह खबर आपके काम की है. जी हां…देशभर में बैंकों की छुट्टी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की लिस्ट के हिसाब से होती है. इस लिस्ट पर नजर डालें तो सितंबर के महीने में कुल 15 दिन दिन बैंक बंद रहेंगे. आधा महीना करीब गुजर चुका है. अब हम शेष बचे दिनों की छुट्टी पर एक नजर डाल लेते हैं. महीने के नियमित रविवार के अवकाश के अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार की भी छुट्टी शामिल की गई है. कुछ राज्यों में 14 से 18 सितंबर के बीच लगातार पांच दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है, हालांकि ऑनलाइन आप अपने काम कर सकेंगे.
14 से 18 सितंबर तक बैंक कहां रहेंगे बंद?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध बैंक हॉलिडे (Bank Holiday) लिस्ट पर नजर डालें तो, 14 से 18 सितंबर तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे. जानें विस्तार से यहां…
-14 सितंबर (शनिवार) को देशभर में महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी होगी.
-15 सितंबर (रविवार) को देशभर में नियमित अवकाश रहने वाला है.
-16 सितंबर (सोमवार) को बारवफात के चलते अहमदाबाद, बेंगलुरु, ऐजवाल, देहरादून, चेन्नई, इम्फाल, हैदराबाद और जम्मू में बैंकों में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है.
-17 सितंबर (मंगलवार) को मिलाद-उन-नबी के मौके पर बैंकों में छुट्टी होगी.
-18 सितंबर (बुधवार) को पंग-लहबसोल (Pang-Lhabsol) के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
Read Also : Aadhaar Update : क्या आपका आधार कार्ड हो जाएगा रद्द? जानें इस सवाल का जवाब
Bank Closed News: बैंकों में छुट्टी कैसे तय होती है ?
देशभर में अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों और दूसरे आयोजनों को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) छुट्टियों की लिस्ट तैयार करता है. ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों के अनुसार होतीं हैं. देशभर में सभी बैंकों में छुट्टी रहने पर भी आप ऑनलाइन वेबसाइट और मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज यूज करने में सक्षम होते हैं. बैंक के ATM की सर्विसेज भी कैश विड्रॉल के लिए ग्राहक इस्तेमाल करते हैं.
Read Also : सट्टा मटका खेल में जेल, इनकम टैक्स की कार्रवाई अलग से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










