ePaper

Bank holiday October 2020: निपटा लें अपने बैंक के सारे काम, अक्टूबर में है छुट्टियों की भरमार, लिस्ट देखें

Updated at : 29 Sep 2020 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
Bank holiday October 2020:  निपटा लें अपने बैंक के सारे काम, अक्टूबर में है छुट्टियों की भरमार,  लिस्ट देखें

Bank holiday October 2020, Bank holiday in October, Indian Bank Holidays 2020, त्योहारों का महीना छुट्टियों की भरमार लेकर आ रहा है. छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखने पर साफ है कि इस अक्टूबर में रविवार, सेकेंड सैटरडे के सथ गजेटेड और स्थानीय छुट्टियों को मिलाकर करीब 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. जिन लोगों को बैंकों में लगातार काम रहता है, उनके लिए यह जान लेना बहुत जरूरी है कि किन किन दिन बैंक बंद रहेंगे.

अगर इस माह आपको बैंक से जुड़े काम-काज निपटाने हैं तो छुट्टियों की लिस्ट पहले ही देख लें ताकि आपको कोई परेशानी नहीं हो. बता दें अक्टूबर की शुरुआत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के राष्ट्रीय अवकाश से शुरू हो रही है. इस महीने दूर्गा पूजा, महास्प्तमी, महानवमी, दशहरा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात / लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा पर कई जगह बैंक बंद रहेंगे.

अक्टूबर में कब-कब छुट्टियां

  • 4 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश

  • 08 अक्टूबर (गुरुवार) चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी

  • 10 अक्टूबर (शनिवार) सेकेंड सैटरडे

  • 11 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश

  • 17 अक्टूबर (शनिवार) कटि बिहु / मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही छुट्टी

  • 18 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश

  • 23 अक्टूबर (शुक्रवार) दुर्गा पूजा / महासप्तमी

  • 24 अक्टूबर (शनिवार) महाअष्टमी/महानवमी

  • 25 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश

  • 26 अक्टूबर (सोमवार) दुर्गा पूजा, विजयादशमी

  • 29 अक्टूबर (गुरुवार) पैगंबर मोहम्मद जयंती

  • 30 अक्टूबर (शुक्रवार) ईद-ए-मिलाद

  • 31 अक्टूबर (शनिवार) महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती

नोट: 15 दिन की छुट्टियां अलग-अलग राज्य में होंगी. सभी राज्यों में छुट्टियां केवल चुनिंदा अवसरों पर हैं. साथ ही रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार भी इस लिस्ट में शामिल है.

Posted by: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola