Bank Hidden Charges : इन चार्जेस से बैंक कर लेते हैं मोटी कमाई, जानकर चौंक जाएंगे आप

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Aug 2025 1:27 PM

विज्ञापन

icici bank

Bank Hidden Charges : मिनिमम बैलेंस न रखने पर पेनल्टी के अलावा, बैंक कई सर्विसेज के लिए भी चार्ज लेते हैं. इन तरीकों से देशभर के बैंक ग्राहकों से अच्छी कमाई करते हैं.

विज्ञापन

Bank Hidden Charges :  देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ICICI ने सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस लिमिट बढ़ा दी है. इसे बढ़ाकर अब 50 हजार रुपये कर दिया गया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग नाराज नजर आ रहे हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सिर्फ मिनिमम बैलेंस ही नहीं, बैंक कई और सर्विसेज के लिए भी चार्ज लेते हैं, जिससे वे अच्छी कमाई करते हैं. आइए जानते हैं, देशभर के बैंक किन-किन तरीकों से ग्राहकों से पैसा वसूलते हैं.

आईसीआईसीआई बैंक ने क्या किया है बदलाव?

आईसीआईसीआई बैंक ने शहरी, सेमी अर्बन और गांव-देहात क्षेत्रों के लिए मिनिमम बैलेंस की लिमिट बदली है. इसे न रखने पर पेनल्टी भी अलग-अलग है. शहरी और सेमी अर्बन शाखाओं में 100 रुपये के साथ मिनिमम बैलेंस का 5% शुल्क देना पड़ता है, जबकि ग्रामीण शाखाओं में केवल 5% शुल्क लगता है. अगर आपके खाते में यह न्यूनतम राशि नहीं है, तो बैंक हर महीने पेनल्टी वसूलता है. खासकर शहरी क्षेत्रों में निजी बैंकों के चार्ज ज्यादा होते हैं. साथ ही, अगर आपका खाता लंबे समय तक निष्क्रिय रहता है, तो बैंक ‘नॉन-ऑपरेशनल’ चार्ज भी लगा सकता है, जिससे ग्राहकों का खर्च और बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें : Minimum Account Balance :  मिनिमम बैलेंस का चक्कर! इतने से कम रखे पैसे तो…

इस तरह भी वसूलता है बैंक पैसा

अधिकांश बैंक एटीएम से महीने में केवल 4-5 बार मुफ्त पैसे निकालने की सुविधा देते हैं. इसके बाद हर निकासी पर 20 से 50 रुपये तक शुल्क लगता है. अगर आप किसी दूसरे बैंक का एटीएम इस्तेमाल करते हैं, तो यह शुल्क और बढ़ सकता है. डेबिट कार्ड के लिए भी बैंक सालाना 100 से 500 रुपये तक मेंटेनेंस फीस वसूलते हैं, जिससे ग्राहकों पर अतिरिक्त खर्च आता है.

SMS अलर्ट के भी देने होते हैं पैसे

बैंक एसएमएस अलर्ट, चेकबुक और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं पर भी चार्ज वसूलते हैं. हर तिमाही एसएमएस अलर्ट के लिए 15-20 रुपये कटते हैं. चेकबुक में कुछ पन्ने तो मुफ्त होते हैं, लेकिन उसके बाद अतिरिक्त चेक के लिए शुल्क ग्राहक को देना पड़ता है. एनईएफटी, आरटीजीएस या यूपीआई जैसे ऑनलाइन लेनदेन पर भी कई बार चार्ज वसूले जाते हैं, खासकर बड़ी रकम होने पर. ये छोटे-छोटे शुल्क ग्राहकों को मामूली जरूर लगते हैं, लेकिन लाखों खाताधारकों से यह राशि बैंकों के लिए बड़ी कमाई का जरिया बन जाती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola