Minimum Account Balance :  मिनिमम बैलेंस का चक्कर! इतने से कम रखे पैसे तो…

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Aug 2025 1:00 PM

विज्ञापन

Minimum Account Balance

Minimum Account Balance : ICICI बैंक ने हाल ही में मिनिमम बैलेंस की रकम बढ़ा दी है. इससे ग्राहकों की टेंशन बढ़ चुकी हैं. आइए जानते हैं देश के अन्य बड़े बैंकों में मिनिमम अकाउंट बैलेंस की क्या लिमिट है और ग्राहकों को किन नियमों का पालन करना होता है.

विज्ञापन

Minimum Account Balance : ICICI बैंक ने सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस की लिमिट 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है, यानी अब ग्राहकों को 5 गुना ज्यादा रकम रखना जरूरी हो गया है. इस फैसले के बाद मिनिमम बैलेंस को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कई लोग जानना चाहते हैं कि देश के अन्य बड़े बैंकों में यह नियम क्या है. अलग-अलग बैंकों में न्यूनतम बैलेंस की रकम अलग होती है और यह शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण शाखाओं के हिसाब से भी बदल सकती है. आइए यहां जानते हैं, किस बैंक में कितना बैलेंस रखना जरूरी है.

Minimum Account Balance SBI : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने 2020 में ही मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाला जुर्माना खत्म कर दिया था. लेकिन ICICI समेत देश के कई बैंक अब भी ग्राहकों से तय न्यूनतम रकम अकाउंट में रखने की शर्त रखते हैं, वरना पेनाल्टी लग सकती है.

Minimum Account Balance HDFC : इस बैंक में कितना रखना होगा मिनिमम बैलेंस?

HDFC बैंक में मेट्रो और शहर की शाखाओं में 10 हजार, सेमी अर्बन में 5 हजार और ग्रामीण शाखाओं में 2,500 रुपये रखना जरूरी है. मिनिमम बैलेंस न रखने पर बैंक अधिकतम 600 रुपये तक पेनाल्टी वसूल सकता है.

Minimum Account Balance Union Bank : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कितना रखना होगा मिनिमम बैलेंस?

इस बैंक में शहरों में चेक बुक वाले खातों में 1,000 रुपये और बिना चेक बुक के 500 रुपये रखना जरूरी है. सेमी अर्बन शाखाओं में यह रकम क्रमशः 500 और 250 रुपये है. गांव में चेक बुक के साथ 250 रुपये और बिना चेक बुक के 100 रुपये रखना पड़ता है.

यह भी पढ़ें : सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस घटा तो जेब पर पड़ेगा भारी, फट से फाइन लगा देंगे बैंक

Minimum Account Balance Axis Bank : एक्सिस बैंक में कितना रखना होगा मिनिमम बैलेंस?

बैंक बाजार के अनुसार, एक्सिस बैंक में शहरी शाखाओं में 12,000 रुपये, सेमी अर्बन में 5,000 रुपये और गांव-देहात की शाखाओं में 2,500 रुपये मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola