बेबी प्लानिंग के साथ बजट को भी करें प्लान, इन 4 टिप्स से लाइफ होगी आसान

माता-पिता के लिए फाइनेंसियल प्लानिंग (freepik)
Financial Planning for Parents: क्या आप पेरेंट्स बनने की सोच रहे हैं? बेबी प्लानिंग से पहले अपना बजट, इमरजेंसी फंड और इंश्योरेंस प्लान तैयार करें ताकि आपकी आर्थिक तनाव आपके खुशियों पर हावी न हो.
Financial Planning for Parents: अक्सर लोग बेबी प्लानिंग के समय बच्चे के नाम से लेकर बच्चा कौन सा स्कूल जाएगा, कपड़े तक के बारे में तो खूब सोचते हैं, लेकिन अपने बैंक बैलेंस पर गौर करना भूल जाते हैं. सच तो यह है कि बच्चे के आने के बाद खर्चे और जिम्मेदारियां दोनों अचानक बढ़ जाती हैं. सच तो यह है कि बच्चे के आने के बाद खर्चों का हिसाब लगाने से तनाव और बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी पेरेंट्स बनने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन आसान टिप्स की मदद से अपनी फाइनेंशियल टेंशन दूर कर सकते हैं.
Financial Planning: क्या आपका बजट नन्हे मेहमान के लिए तैयार है?
सबसे पहले अपने मंथली खर्चों और कमाई (Cash Flow) को देखें. बच्चा आने के बाद आपके खर्च करने का तरीका पूरी तरह बदल जाने वाला है. आप खुद से पूछें की अगर आपके या आपके पार्टनर में से किसी एक की नौकरी छूट जाए या इनकम कम हो जाए, तो क्या घर आराम से चल पाएगा? अगर अभी बजट टाइट है, तो बच्चा आने के बाद तनाव बढ़ सकता है. इसलिए, खर्चों में थोड़ा मार्जिन रखना अभी से शुरू करें.
Financial Planning: मुसीबत के लिए कितना है बैकअप?
बच्चे के जन्म के समय मेडिकल खर्च या अचानक आई कोई भी जरूरत आपको परेशान कर सकती है. ऐसे में कम से कम 3 से 6 महीने का खर्च इमरजेंसी फंड के रूप में अलग रख लें. यह पैसा ऐसी जगह रखें जहां से आप इसे तुरंत निकाल सकें.
Financial Planning: क्या आपकी पॉलिसी में सब कवर है?
अस्पताल जाने से पहले अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें. क्या उसमें मेटरनिटी (Maternity) कवर हो रही है? क्या नवजात बच्चे को पहले दिन से कवर मिलता है? कई पॉलिसियों में वेटिंग पीरियड होता है, इसलिए इसकी प्लानिंग पहले ही कर लें ताकि ऐन वक्त पर लाखों का बिल आपकी जेब पर भारी न पड़े.
Financial Planning: क्या बड़े खर्चों को अभी टालना सही है?
अक्सर लोग बच्चा आने की खुशी में बड़ा घर या नई कार जैसी बड़ी EMI वाली चीजें खरीद लेते हैं. बेहतर होगा कि कम से कम बच्चे के एक साल होने तक बड़े खर्चों को टाल दें. बच्चे के आने के बाद आपकी प्राथमिकताएं बदल सकती हैं, इसलिए अभी अपनी फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखें.
ये भी पढ़ें: एक गलती से हो सकती है सारी जमापूंजी गायब, जानें जॉइंट बैंक अकाउंट के ये नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




