Air India-Airbus Deal: एयरबस, बोइंग से 470 विमान खरीदेगी एयर इंडिया, पीएम मोदी ने जो बाइडन से फोन पर की बात

Updated:
विज्ञापन
Air India-Airbus Deal: एयरबस, बोइंग से 470 विमान खरीदेगी एयर इंडिया, पीएम मोदी ने जो बाइडन से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ फोन पर बातचीत की. पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर संतोष व्यक्त किया. मोदी, बाइडन ने एयर इंडिया और बोइंग सौदे को ऐतिहासिक करार देते हुए इसे परस्पर लाभकारी सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया.

विज्ञापन

एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग से कुल 470 बड़े और छोटे आकार के विमान खरीदने की घोषणा की है. एयरलाइन अपने बेड़े और परिचालन का विस्तार करने की तैयारी कर रही है. 17 साल में यह पहला मौका है जबकि एयर इंडिया विमान खरीद के ऑर्डर देने जा रही है. टाटा समूह के स्वामित्व में आने के बाद यह एयर इंडिया का पहला ऑर्डर होगा.

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ फोन पर बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर संतोष व्यक्त किया. मोदी, बाइडन ने एयर इंडिया और बोइंग सौदे को ऐतिहासिक करार देते हुए इसे परस्पर लाभकारी सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया.

एयर इंडिया एयरबस से 40 बड़े आकार के एयरबस ए350 और 10 बोइंग 777-9 विमान खरीदेगी

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयरबस से 40 बड़े आकार के एयरबस ए350 और 10 बोइंग 777-9 विमान खरीदेगी. इसके अलावा वह 210 छोटे आकार के एयरबस ए320/321 नियो और 190 बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदेगी. इस बीच, एयर इंडिया ने पहले ही पट्टे पर 11 बी777 और 25 ए320 विमान लेना शुरू कर दिया है.

नये विमान 2023 के अंत में सेवा में आयेगा

एयर इंडिया ने कहा कि पहला नया विमान 2023 के अंत में सेवा में आएगा. ज्यादातर अन्य विमान 2025 के मध्य से मिलना शुरू होंगे. टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमेन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एयरलाइन एक बड़े बदलाव के रास्ते पर है. इसमे सुरक्षा, ग्राहक सेवा, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, नेटवर्क और मानव संसाधन शामिल हैं.

मोदी-बाइडेन एयर इंडिया और एयरबस के बीच करार को बताया ऐतिहासिक

भारत की निजी क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया 34 अरब डॉलर के सौदे में बोइंग से 220 विमान खरीदेगी. इसमें 70 और विमान खरीदने का विकल्प भी होगा. इससे सौदे का कुल मूल्य 45.9 अरब डॉलर तक जा सकता है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस सौदे को एक ‘ऐतिहासिक समझौता’ बताया है. बाइडन ने को बोइंग-एयर इंडिया सौदे की घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर वह भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद कर रहे हैं.

एयर इंडिया के नए ऑर्डर के बाद भारत में एयरबस के पास कुल 850 विमानों का ऑर्डर हो गया

अभी एयरबस के भारत में 470 वाणिज्यिक विमान परिचालन में है। एयर इंडिया के नए ऑर्डर के बाद भारत में एयरबस के पास कुल 850 विमानों का ऑर्डर हो गया है. ‘व्हाइट हाउस’ की घोषणा के अनुसार, बोइंग और एयर इंडिया एक समझौते पर पहुंच गए हैं, जिसके तहत एयरलाइन कुल 220 विमान खरीदेगी. इनमे 190 बी737 मैक्स, 20 बी787 और 10 बी777एक्स विमान शामिल हैं. यह सौदा 34 अरब डॉलर का है. सौदे में अतिरिक्त 50 बोइंग 737 मैक्स और 20 बोइंग 787 विमान खरीदने का विकल्प शामिल है. इस तरह कुल 290 विमानों का सौदा 45.9 अरब डॉलर बैठेगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola