अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी, अदाणी एंटरप्राइजेज का स्टॉक 9.5 फीसदी टूटा

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :06 Feb 2023 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी, अदाणी एंटरप्राइजेज का स्टॉक 9.5 फीसदी टूटा

बीएसई में अदाणी टोटल गैस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी विल्मर के शेयर भी पांच फीसदी के नुकसान में कारोबार कर रहे थे. वहीं, अदाणी ट्रांसमिशन 10 फीसदी नीचे आ गया. दूसरी ओर, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 501.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

विज्ञापन

नई दिल्ली : अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट लगातार जारी है. सोमवार को भी बाजार खुलने के साथ ही अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर टूटने लगे. सोमवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.50 फीसदी नीचे आ गया. समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसई पर अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1,597.95 रुपये पर कमजोर खुलने के बाद और गिरकर 1,433.60 रुपये पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 9.50 फीसदी की गिरावट को दर्शाता है. हालांकि, बाद में यह 6.54 फीसदी की गिरावट के साथ 1480.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

पांच फीसदी के नुकसान पर कारोबार

रिपोर्ट के अनुसार, बीएसई में अदाणी टोटल गैस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी विल्मर के शेयर भी पांच फीसदी के नुकसान में कारोबार कर रहे थे. वहीं, अदाणी ट्रांसमिशन 10 फीसदी नीचे आ गया. दूसरी ओर, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 501.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा अदाणी ग्रुप से जुड़ी अन्य कंपनी अंबुजा सीमेंट्स में 3.28 फीसदी, एसीसी में 0.82 फीसदी और एनडीटीवी में 4.98 फीसदी की गिरावट आई.

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगा है गंभीर आरोप

अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था. उसके बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया. हालांकि, अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि वह सभी कानूनों और खुलासा अनिवार्यताओं को पूरा करता रहा है.

Also Read: अडाणी ग्रुप मामले पर विपक्ष ने तैयार की साझा रणनीति, संसद परिसर में किया प्रदर्शन
संसद में हंगामा

अदाणी ग्रुप मामले पर संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है. विपक्ष के हंगामे की वजह से सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है. इसके साथ ही, विपक्ष ने सोमवार को साझा रणनीति पर चर्चा की. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने अडाणी ग्रुप के खिलाफ ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले और कुछ अन्य विषयों को लेकर सोमवार को संसद में अपनी साझा रणनीति पर चर्चा की और परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे इन नेताओं ने एक बड़ा बैनर भी ले रखा था, जिस पर ‘अडाणी स्कैन्डल या जेपीसी जांच या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो’ लिखा था.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola