सोने ने पकड़ी रफ्तार लेकिन चांदी हुई सुस्त, जानें आज के ताजा मार्केट रेट्स

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :17 Apr 2026 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 17 April 2026

सोने की रिंग (Photo: Freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 17 April 2026: आज 17 अप्रैल 2026 को सोने के दाम बढ़ गए हैं लेकिन चांदी थोड़ी सस्ती हुई है. अक्षय तृतीया से पहले अपने शहर के ताजा रेट्स जानने के लिए यह पूरी आर्टिकल अंत तक पढ़ें.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 17 April 2026: अगर आप आज सोने-चांदी के गहने खरीदने या इनमें इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो मार्केट का हाल जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. 17 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में रौनक देखी जा रही है. अक्षय तृतीया का त्यौहार नजदीक होने के कारण सोने की मांग में लगातार बढ़त बनी हुई है. 

हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर दिए गए हैं. ग्लोबल लेवल पर ईरान-अमेरिका के बीच कम होता तनाव और कमजोर डॉलर सोने को मजबूती दे रहे हैं. 

आज सोने का भाव क्या है?

सोने की कीमतों में आज भी मामूली बढ़त दर्ज की गई है. भारत में 24 कैरेट का भाव 15,558 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों में प्रति 100 ग्राम पर 31,100 रुपये की भारी बढ़त देखी गई है. यह बढ़ती हुई मांग इस बात का संकेत है कि इस साल त्यौहारों पर सोना और भी महंगा हो सकता है. 

आज का सोने का रेट टेबल (प्रति ग्राम):

कैरेटआज का भाव (17 अप्रैल)कल का भाव (16 अप्रैल)बदलाव
24 कैरेट₹15,558₹15,557+₹1
22 कैरेट₹14,261₹14,260+₹1
18 कैरेट₹11,669₹11,668+₹1
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहरों के अनुसार सोने का ताजा भाव

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
मुंबई₹15,558₹14,261₹11,669
दिल्ली₹15,573₹14,276₹11,684
चेन्नई₹15,667₹14,361₹11,981
कोलकाता₹15,558₹14,261₹11,669
बेंगलुरु₹15,558₹14,261₹11,669
पटना₹15,720₹14,410₹11,790
रांची₹15,720₹14,410₹11,790
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी की कीमतों में क्या बदलाव आया?

सोने के विपरीत, आज चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है. आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,69,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है. हालांकि, पूरे अप्रैल महीने की बात करें तो चांदी अब तक लगभग 5.84% तक महंगी हो चुकी है. इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल इन्वेस्टर्स के रुख के कारण चांदी में उतार-चढ़ाव जारी है. 

आज का चांदी का रेट टेबल:

मात्राआज की कीमत (17 अप्रैल)कल की कीमत (16 अप्रैल)गिरावट
1 ग्राम₹269.90₹270-₹0.10
100 ग्राम₹26,990₹27,000-₹10
1 किलोग्राम₹2,69,900₹2,70,000-₹100
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहरों के अनुसार चांदी का ताजा भाव

शहरचांदी का भाव (प्रति 1 Kg)कल से बदलाव
मुंबई₹2,69,900– ₹100
दिल्ली₹2,69,900– ₹100
कोलकाता₹2,69,900– ₹100
बेंगलुरु₹2,69,900– ₹100
चेन्नई₹2,74,900– ₹100
पटना₹2,75,000– ₹100
रांची₹2,75,000– ₹100
सोर्स: गुडरिटर्न्स

ये भी पढ़ें: बिहार में पेट्रोल की कीमतों ने मारी छलांग, जानें आज आपकी सिटी में क्या है दाम?

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola