ePaper

Aadhaar–PAN linking: नए साल में PAN कार्ड हो जाएंगे बंद, अगर भूल से भी ये गलती की तो

Updated at : 01 Dec 2025 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar–PAN Linking

Aadhaar–PAN linking: नए साल में उन PAN कार्ड्स पर कार्रवाई हो सकती है, जो Aadhaar से लिंक नहीं होंगे. ऐसे PAN इनऑपरेटिव हो जाएंगे, जिससे बैंकिंग, टैक्स रिटर्न, निवेश और लेन-देन से जुड़े काम रुक सकते हैं. इसलिए समय रहते Aadhaar–PAN लिंक करना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

Aadhaar–PAN linking: दिसंबर की शुरुआत कई अहम बदलावों के साथ हो रही है. इन नियमों का मकसद सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाना और फर्जीवाड़े पर रोक लगाना है. बैंकिंग, टैक्स और वित्तीय लेनदेन से जुड़े नियमों में आ रहे ये बदलाव आम लोगों की जिम्मेदारी भी बढ़ा रहे हैं. इसलिए समय रहते इन नियमों की जानकारी होना और जरूरी कदम उठाना बेहद अहम है.

Aadhaar–PAN linking की डेडलाइन

केंद्र सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की अंतिम समय-सीमा तय कर दी है. सरकार के नियमों के अनुसार, जिन लोगों ने 1 अक्टूबर 2024 या उससे पहले आधार कार्ड बनवाया है, उन्हें अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कराना अनिवार्य होगा. इसके लिए 31 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया है.

तय समय-सीमा तक लिंक न करने पर क्या होगा

यदि कोई व्यक्ति निर्धारित तारीख तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराता है, तो उसका पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय हो जाएगा. निष्क्रिय पैन कार्ड का मतलब है कि वह व्यक्ति कई जरूरी वित्तीय और कानूनी काम नहीं कर पाएगा.

निष्क्रिय पैन से बढ़ सकती हैं परेशानियां

पैन कार्ड के निष्क्रिय होने पर इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना संभव नहीं होगा. इसके अलावा बैंक अकाउंट खोलने, बड़े लेनदेन करने, निवेश, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार और कई सरकारी सेवाओं में भी दिक्कत आ सकती है. इतना ही नहीं, कई जगहों पर ज्यादा टैक्स भी देना पड़ सकता है.

आसान है पैन–आधार लिंक करने की प्रक्रिया

इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट (स्क्रीनशॉट )

स्टेप 1: सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिखाई देने वाले ‘Link Aadhaar’ विकल्प पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपना PAN नंबर, Aadhaar नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
स्टेप 4: डिटेल्स सबमिट करते ही आपके मोबाइल पर OTP आएगा, जिसे दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करें.
स्टेप 5: यदि आपका PAN पहले से इनऑपरेटिव है, तो उसे एक्टिव कराने के लिए 1,000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा.
स्टेप 6: प्रक्रिया पूरी होने के बाद ‘Quick Links’ में जाकर ‘Link Aadhaar Status’ विकल्प से स्टेटस चेक कर लें.

Also Read : Repo Rate: सस्ते हो सकते हैं घर के सपने, RBI कर सकता है रेपो रेट में कटौती

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola