सरकार ने सांसद मामले के बाद उठाया कदम, सफर के दौरान बदतमीजी करने से हवाई यात्रा पर लग सकती है बैन

Updated:
विज्ञापन
सरकार ने सांसद मामले के बाद उठाया कदम, सफर के दौरान बदतमीजी करने से हवाई यात्रा पर लग सकती है बैन

नयी दिल्ली : नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू एयरलाइनों में यात्रा के दौरान बुरा व्यवहार करने वाले यात्रियों के विमान यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने वाली राष्ट्रीय सूची तैयार करने की खातिर नियमों का प्रारूप शुक्रवार को जारी कर दिया है. सरकार की ओर से यह कदम शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ की संलप्तिता वाली उस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू एयरलाइनों में यात्रा के दौरान बुरा व्यवहार करने वाले यात्रियों के विमान यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने वाली राष्ट्रीय सूची तैयार करने की खातिर नियमों का प्रारूप शुक्रवार को जारी कर दिया है. सरकार की ओर से यह कदम शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ की संलप्तिता वाली उस घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने एयर इंडिया के एक स्टाफ पर हमला कर दिया था.

इसे भी पढ़िये : VIDEO : शिवसेना सांसद की दादागिरी, एयर इंडिया कर्मी को 25 बार चप्पल से मारा और…

शिवसेना सांसद गायकवाड़ की घटना के बाद कंपनी ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था और फिर अन्य राष्ट्रीय एयरलाइनों ने भी उनके विमान यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि उन पर लगा प्रतिबंध बाद में हटा दिया गया था. नियम बुरे व्यवहार को तीन श्रेणियों में विभाजित करता है और तीन महीने, छह महीने और दो साल या इससे भी ज्यादा वक्त तक बिना किसी सीमा के उड़ान पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola