ePaper

सस्ते घरों के लिए ग्राहकों और बिल्डरों को एसबीआइ का ‘तोहफा’

Updated at : 26 Apr 2017 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
सस्ते घरों के लिए ग्राहकों और बिल्डरों को एसबीआइ का ‘तोहफा’

नयी दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) और बिल्डरों की संस्था क्रेडाई ने बिल्डरों और ग्राहकों को कम ब्याज पर लोन देने के लिए एक अग्रीमेंट किया है. एसबीआइ और क्रेडाई ने मेमोरेंडरम ऑफ अंडरस्टेंडिग (एमओयू) साइन किया है ताकि रियल एस्टेट सेक्टर में अफोर्डेबल हाउसिंग और ग्रीन हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के तहत मिल कर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) और बिल्डरों की संस्था क्रेडाई ने बिल्डरों और ग्राहकों को कम ब्याज पर लोन देने के लिए एक अग्रीमेंट किया है. एसबीआइ और क्रेडाई ने मेमोरेंडरम ऑफ अंडरस्टेंडिग (एमओयू) साइन किया है ताकि रियल एस्टेट सेक्टर में अफोर्डेबल हाउसिंग और ग्रीन हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के तहत मिल कर काम किया जाये.

अग्रीमेंट की समयावधि तीन साल है. एसबीआइ ने यह सूचना एक बयान जारी कर कहा. एसबीआइ के मैनेजिंग डायरेक्टर (नेशनल बैंकिंग ग्रुप) रजनीश कुमार ने कहा- हमने क्रेडाई के साथ एमओयू साइन किया है. हम इसके तहत क्रेडाई के डेवेलपर्स को 10 से 35 बेसिस प्वाइंट की छूट पर लोन देंगे, जबकि मकान खरीददारों को 10 बेसिस प्वाइंट की छूट देंगे. क्रेडाई ने इस महीने की शुरुआत में यह एलान किया था कि उसके सदस्य 373 अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट लानेवाले हैं.

इसमें 2.33 लाख यूनिट होंगी. इसमें 70,000 करोड़ का निवेश होगा. देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआइ क्रेडाई को अपने राष्ट्रीय बैंकिंग पार्टनर के तौर पर सहयोग देगा. कंस्ट्रक्शन फाइनेंस छूट के साथ मुहैया करायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola