जुलाई में शुरू होगी डबल डेकर एसी ट्रेन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2017 8:21 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय रेल जुलाई में डबल-डेकर एसी यात्री (उदय) एक्सप्रेस शुरू करेगी. यह ट्रेन रातभर की यात्रावाली एक विशेष श्रेणी की सेवा होगी, जो अधिक मांगोंवाले रेल खंडों पर चला करेगी. आराम से बैठनेवाली कुर्सियों से सुसज्जित, 120 सीटोंवाले एसी डिब्बे में स्वचालित मशीनों से यात्रियों को खाना, चाय और कोल्ड ड्रिंक परोसा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय रेल जुलाई में डबल-डेकर एसी यात्री (उदय) एक्सप्रेस शुरू करेगी. यह ट्रेन रातभर की यात्रावाली एक विशेष श्रेणी की सेवा होगी, जो अधिक मांगोंवाले रेल खंडों पर चला करेगी. आराम से बैठनेवाली कुर्सियों से सुसज्जित, 120 सीटोंवाले एसी डिब्बे में स्वचालित मशीनों से यात्रियों को खाना, चाय और कोल्ड ड्रिंक परोसा जायेगा.

उदय सेवा दिल्ली-लखनऊ जैसे अधिक मांगवाले मार्गों पर चलेगी और नियमित मेल – एक्सप्रेस ट्रेनों की थ्री एसी श्रेणी की तुलना में इसका किराया कम होगा. सभी डिब्बे में वाइ-फाइ स्पीकर प्रणाली से लैस बड़े पर्दे वाले एलसीडी लगे होंगे. एक अधिकारी ने बताया कि डबल डेकर उदय में अन्य ट्रेनों की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक सुविधा होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola