ePaper

एसबीआइ ने दी थोड़ी राहत: स्मॉल व सैलरी अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस जरूरी नहीं

Updated at : 18 Apr 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ ने दी थोड़ी राहत: स्मॉल व सैलरी अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस जरूरी नहीं

मुंबई. भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ खास प्रकार के खातों वाले अपने ग्राहकों को औसत मासिक बैलेंस बनाये रखने के नियम में छूट दिया है. इन खातों में स्मॉल सेविंग्स बैंक, छोटे बचत खाते, बेसिक सेविंग्स बैंक अकाउंट्स, जन धन अकाउंट, कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट शामिल हैं. इन खातों के धारकों को न्यूनतम बैलेंस मेंटेन करने […]

विज्ञापन

मुंबई. भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ खास प्रकार के खातों वाले अपने ग्राहकों को औसत मासिक बैलेंस बनाये रखने के नियम में छूट दिया है. इन खातों में स्मॉल सेविंग्स बैंक, छोटे बचत खाते, बेसिक सेविंग्स बैंक अकाउंट्स, जन धन अकाउंट, कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट शामिल हैं. इन खातों के धारकों को न्यूनतम बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत नहीं है.

SBI ने किसानों के कर्ज माफ करने की योजना पर जताया ‘ऐतराज’, पढें क्या कहा अरुंधति भट्टाचार्य ने

बैंक ने यह जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है. मालूम हो कि एक अप्रैल से एसबीआइ के सेविंग खातों में न्यूनतम बैलेंस निर्धारित करते हुए उसे रखना अनिवार्य कर दिया है. एक अप्रैल से बैंक ने मेट्रो शहरों के खाता धारकों के लिए न्यूनतम बैलेंस 5,000 रुपये, शहरी के लिए 3,000 रुपये, अर्ध-शहरी के लिए 2,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 1,000 रुपये तय की है.

भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी वेबसाइट का नाम बदला, फिर से किया लांच

एक अप्रैल से यह नियम प्रभावी हो चुका है. यह जुर्माना जरूरी मिनिमम बैलेंस और उसमें कमी के बीच के अंतर पर आधारित होगा.

नये साल में सस्‍ते होंगे कर्ज! जानें किन-किन बैंकों ने ब्‍याज दरों में की कटौती

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola