ePaper

सावधान! एयर इंडिया में हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, लग सकता है 15 लाख जुर्माना

Updated at : 17 Apr 2017 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
सावधान! एयर इंडिया में हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, लग सकता है 15 लाख जुर्माना

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया हुडदंग करने वाले यात्रियों पर उड़ान में देरी की स्थिति में 15 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने पर विचार कर रही है. हाल में शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड द्वारा हवाई अड्डे पर विमानन कंपनी के एक कर्मचारी से मारपीट की घटना के बाद यह कदम उठाया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया हुडदंग करने वाले यात्रियों पर उड़ान में देरी की स्थिति में 15 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने पर विचार कर रही है. हाल में शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड द्वारा हवाई अड्डे पर विमानन कंपनी के एक कर्मचारी से मारपीट की घटना के बाद यह कदम उठाया जा रहा है.

एयर इंडिया कर्मचारी को चप्पल से पीटने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड को लेकर संसद में हंगामा

अब एयरलाइन ऐसे यात्रियों पर उड़ान में देरी के लिए जुर्माना लगाने पर विचार कर रही है. यह जुर्माना 15 लाख रुपये तक हो सकता है. एयरलाइन के सूत्रों ने कहा कि उड़ान में एक घंटे की देरी होने पर पांच लाख रुपये, एक से दो घंटे की देरी पर 10 लाख रुपये तथा दो घंटे से अधिक के विलंब के लिए 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव है.

गायकवाड की घटना 23 मार्च को हुई थी. उसके बाद से एयरलाइन और सरकार ऐसे यात्रियों पर अंकुश के लिए मौजूदा व्यवस्था को मजबूत करने का विकल्प ढूंढ रहे हैं. हालांकि एयर इंडिया सहित कुछ और विमानन कंपनियों ने गायकवाड की हवाई यात्रा पर कुछ दिनों के लिए बैन भी लगाया था. लेकिन बाद में नरमी का रुख अख्तियार करते हुए उन्‍हें उड़ान की मंजूरी दे दी गयी थी.

अब एयर इंडिया से भिड़ीं एक और सांसद डोला सेन, फ्लाइट 30 मिनट देर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola