ePaper

भूकंप की त्रासदी के बाद पटरी पर आ रही है नेपाल की अर्थव्यवस्था : आईएमएफ

Updated at : 28 Mar 2017 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
भूकंप की त्रासदी के बाद पटरी पर आ रही है नेपाल की अर्थव्यवस्था : आईएमएफ

वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने कहा है कि वर्ष 2015 में भूकंप से प्रभावित नेपाल की अर्थव्यवस्था और व्यापार अब पटरी पर आ रहा है. देश में 2015 में आये भूकंप के कारण अर्थव्यवस्था और व्यापार खासे प्रभावित हुए थे. आईएमएफ ने नेपाल पर अपनी ताजा सालाना रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2016-17 में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने कहा है कि वर्ष 2015 में भूकंप से प्रभावित नेपाल की अर्थव्यवस्था और व्यापार अब पटरी पर आ रहा है. देश में 2015 में आये भूकंप के कारण अर्थव्यवस्था और व्यापार खासे प्रभावित हुए थे. आईएमएफ ने नेपाल पर अपनी ताजा सालाना रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2016-17 में वृद्धि दर 5.5 फीसदी रहने का अनुमान है. साथ ही, मुद्रास्फीति केंद्रीय बैंक के 2017 के मध्य के लक्ष्य 7.5 फीसदी से कम रहने की संभावना है.

आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में वर्ष 2015 में आये भूकंप से अर्थव्यवस्था और व्यापार में बाधा उत्पन्न हुई, लेकिन अब ये पटरी पर आ रहे हैं. बेहतर मॉनसून और नरम मौद्रिक नीति से आर्थिक गतिविधियां सामान्य होने में मदद मिली है. आईएमएफ ने कहा कि मुद्रास्फीति घट रही है, जिस कारण पिछले साल व्यापार बाधा की वजह से तुलनात्मक आधार अधिक होना है, लेकिन इसके बावजूद यह भारत की महंगाई दर से अधिक रहेगी.

रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा हाल में कई क्षेत्रों में सुधार भी किये गये हैं. इसमें बेहतर मॉनसून, नरम मौद्रिक नीति तथा सरकार के व्यय में बढ़ोतरी से आर्थिक वृद्धि दर 2016-17 में 5.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola