ePaper

मुंबई को मिला पहला तैरता हुआ होटल

Updated at : 12 Mar 2017 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई को मिला पहला तैरता हुआ होटल

मुंबई : महानगर को पहला तैरता हुआ होटल ‘एबी सेलेस्टियल’ मिला है जहां आप बांद्रा-वर्ली समुद्र लिंक को देखते हुए आरामदायक शाम गुजार सकते हैं. महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह नया होटल बांद्रा-वर्ली समुद्र लिंक के अंतर्गत महाराष्ट्र मैरिटाइम बोर्ड की जेटी पर है. यह विचार डब्ल्यूबी इंटरनेशनल […]

विज्ञापन

मुंबई : महानगर को पहला तैरता हुआ होटल ‘एबी सेलेस्टियल’ मिला है जहां आप बांद्रा-वर्ली समुद्र लिंक को देखते हुए आरामदायक शाम गुजार सकते हैं. महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह नया होटल बांद्रा-वर्ली समुद्र लिंक के अंतर्गत महाराष्ट्र मैरिटाइम बोर्ड की जेटी पर है.

यह विचार डब्ल्यूबी इंटरनेशनल कंसल्टेंट का है जिसे एमडीटीसी और महाराष्ट्र मैरिटाइम बोर्ड के साथ मिलकतर वास्तविक रुप दिया। डब्ल्यूबी इंटरनेशनल, एबी सेलेस्टियल की संस्थापक है. इस लग्जरी तैरते हुए होटल का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कल किया.

फिलहाल देश में गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडफ और पुडुचेरी में तैरता हुआ होटल है. वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क, दुबई, हांगकांग, वियतनाम के साईगोन में तैरते हुए रेस्तरां हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola