सार्वजनिक क्षेत्र की तीन बड़ी रेल कंपनियों को सूचीबद्ध करने की तैयारी में जुट गयी सरकार

Updated at : 18 Feb 2017 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की तीन बड़ी रेल कंपनियों को सूचीबद्ध करने की तैयारी में जुट गयी सरकार

नयी दिल्ली : फरवरी के पहले ही दिन पेश किये गये देश के आम बजट के अनुसार सरकार ने रेलवे की तीन बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है. सरकार की ओर से सूचीबद्ध की जाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की तीन बड़ी कंपनियों में आईआरसीटीसी, आईआरएफसी और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फरवरी के पहले ही दिन पेश किये गये देश के आम बजट के अनुसार सरकार ने रेलवे की तीन बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है. सरकार की ओर से सूचीबद्ध की जाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की तीन बड़ी कंपनियों में आईआरसीटीसी, आईआरएफसी और इरकॉन के नाम शामिल हैं. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, रेल मंत्रालय ने इसके लिए एक दिग्गज मर्चेंट बैंकर को चुना है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र की इन तीनों कंपनियों के मूल्यांकन के लिए एसबीआई कैपिटल को नियुक्त किया गया है. विनिवेश विभाग (दीपम) को वित्तीय ब्योरा भी भेज दिया गया है. खबर है कि विनिवेश विभाग ने कंपनियों के मूल्यांकन को लेकर अपनी मंजूरी भी प्रदान कर दी है. एसबीआई कैपिटल ने सरकार से इन तीनों कंपनियों के मूल्यांकन के लिए सरकार से करीब दो महीने का समय मांगा है. एसबीआई कैपिटल की ओर से मूल्यांकन रिपोर्ट के बाद इन तीनों कंपनियों में विनिवेश का खाका तैयार किया जायेगा.

गौरतलब है कि आईआरसीटीसी रेलवे में कैटरिंग का काम करती है, जबकि आईआरएफसी पर रेलवे के वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इन दोनों कंपनियों के अलावा इरकॉन रेलवे में निर्माण का काम करती है. इन तीनों कंपनियों में आईआरसीटी की वित्तीय हालत सबसे बेहतर बतायी जाती है. इस कंपनी का सालाना टर्नओवर करीब 550 करोड़ रुपये का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola