मारुति की कारें 1,500 से 8,014 रुपये तक महंगी हुई

नयी दिल्ली : मारुतिसुजुकी ने आज अपनी कारों के दाम 8,014 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. यह मूल्यवृद्धि तुरंत प्रभाव से लागू हो गयी है. मारुति सुजुकी ने आज जारी अपनेसंक्षिप्त प्रेस बयान में कहा है कि कंपनी मारुति कारों की कीमत 1,500 रुपये से 8,014 रुपये तक तत्काल प्रभाव से बढ़ा रही है. यह […]
नयी दिल्ली : मारुतिसुजुकी ने आज अपनी कारों के दाम 8,014 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. यह मूल्यवृद्धि तुरंत प्रभाव से लागू हो गयी है. मारुति सुजुकी ने आज जारी अपनेसंक्षिप्त प्रेस बयान में कहा है कि कंपनी मारुति कारों की कीमत 1,500 रुपये से 8,014 रुपये तक तत्काल प्रभाव से बढ़ा रही है. यह फैसला तुरंत प्रभाव से 27 जनवरी, 2017 से ही लागू हो गया है.
कंपनी ने कहा है कि कार की कीमत में यह वृद्धि कमोडिटी, परिवहन, प्रशासनिक खर्च में वृद्धि के कारण की गयी है. उल्लेखनीय है कि विभिन्न कंपनियों की कार की कीमतों में संभावित वृद्धि की खबर पहले से ही मीडिया में थी. मारुति कंपनी साल 2017 में सात नये मॉडल लांच कर रही है, जिसमें पहला मॉडल वह लांच कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




