सातवां वेतन : SBI ने रक्षा पेंशनरों के लिए 3,323 करोड़ रुपये किये जारी

नयी दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि उसने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत 9.94 लाख रक्षा पेंशनभोगियों के लिये उनके बकाये वेतन की 3,323.24 करोड़ रुपये की राशि 29 दिसंबर को जारी कर दी है. बैंक ने एक बयान में यह जानकारी देते हुये कहा है कहा कि सरकार […]
नयी दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि उसने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत 9.94 लाख रक्षा पेंशनभोगियों के लिये उनके बकाये वेतन की 3,323.24 करोड़ रुपये की राशि 29 दिसंबर को जारी कर दी है. बैंक ने एक बयान में यह जानकारी देते हुये कहा है कहा कि सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक सभी पात्र रक्षा पेंशनभोगियों को बकाया (एरियर) राशि का भुगतान किया गया है.
केंद्र सरकार से सेवानिवृत ज्यादातर पेंशनभोगियों की पेंशन भारतीय स्टेट बैंक से ही मिलती है. एक अनुमान के मुताबिक सुरक्षा सेनाओं से सेवानिवृत पेंशनभोगियों में करीब 50 प्रतिशत को भारतीय स्टेट बैंक के जरिये ही पेंशन मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




