नये साल में बीएसएनएल का 149 रुपये में ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भोपाल : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने कहा कि वह अपने मोबाइल ग्राहकों के लिए अगले माह से 149 रुपये या इससे कम पैसे प्रति माह ‘टैरिफ प्लान’ पर किसी भी नेटवर्क में ‘फ्री वॉइस कॉल’ एवं कुछ डाटा देने की योजना बना रही है. सूत्रों ने बताया कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का […]
विज्ञापन
भोपाल : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने कहा कि वह अपने मोबाइल ग्राहकों के लिए अगले माह से 149 रुपये या इससे कम पैसे प्रति माह ‘टैरिफ प्लान’ पर किसी भी नेटवर्क में ‘फ्री वॉइस कॉल’ एवं कुछ डाटा देने की योजना बना रही है.
सूत्रों ने बताया कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का यह नया मंथली ‘टैरिफ प्लान’ एक जनवरी से पेश किए जाने की उम्मीद है. इससे बीएसएनएल को रिलायंस इंडस्टरीज की टेलीकॉम इकाई रिलायंस जियो इंफोकॉम से मुकाबला करने में मदद मिलेगी, जिसकी एंटरी से देश की टेलीकॉम कंपनियों के लिए चुनौती बढ़ गई है.
बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने अपने गृह नगर में यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमने बीएसएनएल के मोबाइल फोन ग्राहकों को अगले महीने से 149 रुपये या इससे कम पैसे प्रति माह टैरिफ प्लान पर किसी भी नेटवर्क में फ्री अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉइस कॉल एवं कुछ डाटा देने की शुरुआत करने की योजना बनाई है.”
उन्होंने कहा, ‘‘बीएसएनल का रिवाइवल होना शुरू हो गया है. इसकी वित्तीय स्थिति में जबरदस्त सुधार हुआ है. अब हम ‘ऑपरेशनल प्रॉफिट’ में हैं.” श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘हमें उम्मीद है कि वर्ष 2018-19 तक बीएसएनएल शुद्ध लाभ कमाने वाली कंपनी हो जाएगी और उसके बाद हम देश के तीन शीर्ष ऑपरेटरों में शामिल हो जाएंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










