फोर्ब्स की 74 ताकतवरों की सूची में भारत के इकलौते मुकेश अंबानी

Updated:
विज्ञापन
फोर्ब्स की 74 ताकतवरों की सूची में भारत के इकलौते  मुकेश अंबानी

न्यूयार्क : फोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे ताकतवर 74 लोगों की सूची में रिलायंस इंडस्टरीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक मात्र भारतीय उद्यमी है. पत्रिका ने 74 लोगों की इस सूची में मुकेश अंबानी को 38वें स्थान पर रखा है. अंबानी इस सूची में स्थान पाने वाले एक मात्र भारतीय उद्यमी हैं. उल्लेखनीय है […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : फोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे ताकतवर 74 लोगों की सूची में रिलायंस इंडस्टरीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक मात्र भारतीय उद्यमी है. पत्रिका ने 74 लोगों की इस सूची में मुकेश अंबानी को 38वें स्थान पर रखा है. अंबानी इस सूची में स्थान पाने वाले एक मात्र भारतीय उद्यमी हैं.

उल्लेखनीय है कि यह सूची कल जारी की गई थी। इसमें कहा गया है कि अंबानी ने सितंबर में अपनी 4जी मोबाइल सेवा रिलायंस जियो की शुरआत की घोषणा की और कडी प्रतिस्पर्धा वाले भारतीय दूरसंचार उद्योग में कीमतों की नई जंग छेड दी. रिलायंस जियो ने इसी साल पांच सितंबर को अपनी सेवा की औपचारिक शुरआत की थी और कंपनी पहले तीन महीने में ही पांच करोड से अधिक ग्राहक जुटाकर बाजार में हलचल मचा दी है. कंपनी ने अपनी सारी डेटा व वायस सेवाएं 31 मार्च 2017 तक नि:शुल्क रखने की घोषणा की है.
सूची में माइक्रोसाफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नाडेला को भी रखा गया है. उल्लेखनीय है कि प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका ने कल जारी अपनी इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के दस सबसे ताकतवर लोगों की सूची में नौंवे स्थान पर रखा है. रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लगातार चौथी बार इस सूची में शीर्ष स्थान पर रखा गया है, वहीं अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का क्रम उनके बाद आता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola