ePaper

एक्सिस बैंक ने कुछ सर्राफा कारोबारियों के खातों पर रोक लगाई

Updated at : 12 Dec 2016 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
एक्सिस बैंक ने कुछ सर्राफा कारोबारियों के खातों पर रोक लगाई

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने कुछ सर्राफा कारोबारियों के खातों पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है. एक्सिस बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच पड़ताल की प्रक्रिया के तहत कुछ चालू खातों में लेनदेन पर अस्थायी रोक लगाई है. यह जांच पड़ताल नोटबंदी के मद्देनजर की जा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने कुछ सर्राफा कारोबारियों के खातों पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है. एक्सिस बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच पड़ताल की प्रक्रिया के तहत कुछ चालू खातों में लेनदेन पर अस्थायी रोक लगाई है. यह जांच पड़ताल नोटबंदी के मद्देनजर की जा रही है.”

अधिकारी ने कहा कि जिन खातों में विस्तारित जांच पड़ताल की जा रही है उनमें कुछ सर्राफा कारोबारियों के खाते हैं. उन्होंने कहा कि बैंक को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में जांच पड़ताल की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल नोटबंदी के बाद सभी खातों तथा लेनदेन के लिए केवाईसी-एएमएल के समस्त पहलुओं की जांच कर रहा है.

बैंक ने फॉरेंसिक ऑडिट के लिए सलाहकार कंपनी केपीएमजी की सेवाएं ली हैं. इसके अलावा नोटबंदी के बाद गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल 19 अधिकारियों को निलंबित किया है. पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में एक्सिस बैंक के दो प्रबंधकों को गिरफ्तार कर उनसे तीन किलोग्राम सोने की ईंट बरामद की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola