8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को झटका! जनवरी 2026 से नहीं बढ़ेगी सैलरी, 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट में लग सकता है एक साल

Updated:
विज्ञापन
8th Pay Commission

8th Pay Commission

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट 2026 की शुरुआत तक आने की संभावना नहीं है. सरकार ने आयोग का गठन तो किया है, लेकिन अभी तक पूरी टीम नहीं बनी है. रिपोर्ट तैयार होने और लागू होने में साल भर लग सकता है, सैलरी हाइक टल सकती है.

विज्ञापन

8th Pay Commission: अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और 1 जनवरी 2026 से सैलरी बढ़ने की उम्मीद में बैठे हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. क्योंकि 8वां वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) शायद इतनी जल्दी रिपोर्ट पेश न कर पाए. सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा जनवरी 2025 में की थी. यह ऐलान बजट से ठीक पहले किया गया था, जिससे कर्मचारियों को उम्मीद थी कि 2026 से नई सैलरी स्ट्रक्चर लागू हो जाएगी. लेकिन अब तक आयोग का चेयरमैन, दो सदस्य और एक सचिव स्तर का अधिकारी तक नियुक्त नहीं हुआ है. यानी कि गठन की प्रक्रिया अभी अधूरी है.

संसद में भी आई थी बात

मार्च 2025 में लोकसभा में एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माना कि 8वें वेतन आयोग का गठन हो चुका है. लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि आयोग की शर्तें (Terms of Reference – ToR) और रिपोर्ट की समय-सीमा पर अभी फैसला नहीं हुआ है.

रिपोर्ट में लग सकता है साल भर

वित्त मंत्रालय के व्यय सचिव मनोज गोविल ने Moneycontrol से बातचीत में बताया कि “अगर आयोग मार्च 2025 में गठित होता है, तो रिपोर्ट मार्च 2026 तक आने की उम्मीद है. हालांकि इसमें एक साल से कम भी लग सकता है.” इसका मतलब है कि 2025-26 के बजट में सरकार ने वेतन वृद्धि के लिए कोई फंड नहीं रखा है.

क्यों लगता है इतना वक्त?

वेतन आयोग को सभी मंत्रालयों, कर्मचारी यूनियनों और पेंशनर्स ग्रुप से राय लेनी होती है. इसके बाद ही रिपोर्ट तैयार होती है. पिछली बार 7वें वेतन आयोग को रिपोर्ट तैयार करने में करीब 18 महीने लगे थे.

7वां वेतन आयोग कब खत्म हो रहा है?

7वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2016 से लागू हैं और इसका कार्यकाल 2026 तक है. परंपरा के मुताबिक, हर दस साल में नया आयोग बनता है. लेकिन रिपोर्ट और लागू करने की प्रक्रिया में देरी होती है.

2026 से नई सैलरी मिलना मुश्किल

अगर 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट मार्च 2026 तक भी आती है, तो उसे लागू करने में कुछ महीने और लग सकते हैं. ऐसे में जनवरी 2026 से नई सैलरी मिलने की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी. 

Also Read: मुकेश अंबानी के घर Antilia में नौकरी करने वालों को मिलते हैं लाखों रुपये, जानें कैसे होता है सलेक्शन

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola