नोटबंदी से भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ेगा''

वाशिंगटन : भारत में नोटबंदी से कालाधन पर अंकुश लगेगा और देश डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ेगा. लेकिन नकद रहित प्रणाली की ओर बढने में थोड़ा समय लगेगा. एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने यह बात कही.उद्यम पूंजीपति और टीआईई सिलिकॉन वैली के अध्यक्ष वेंकटेश शुक्ल ने कहा, ‘‘यह कालधन के खिलाफ और डिजिटल अर्थव्यवस्था की […]
वाशिंगटन : भारत में नोटबंदी से कालाधन पर अंकुश लगेगा और देश डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ेगा. लेकिन नकद रहित प्रणाली की ओर बढने में थोड़ा समय लगेगा. एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने यह बात कही.उद्यम पूंजीपति और टीआईई सिलिकॉन वैली के अध्यक्ष वेंकटेश शुक्ल ने कहा, ‘‘यह कालधन के खिलाफ और डिजिटल अर्थव्यवस्था की तरफ एक बडा कदम है. इसके लिये आधार, जनधन योजना तथा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिये आधारशिला पहले ही रखी जा चुकी है.” उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि इससे भारत बहुत जल्दी नकद रहित अर्थव्यवस्था नहीं बन सकता.
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों को इतनी मुश्किलें हो रही हैं. लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि यह सही दिशा में उठा गया कदम है.” शुक्ल ने कहा कि जितनी जल्दी अर्थव्यवस्था डिजिटल अर्थव्यवस्था बनती है, बर्बादी कम होगी, उत्पादकता बढेगा तथा कालधन पर अंकुश लगेगा. एक सवाल के जवाब में यह नकदी रहित अर्थव्यवस्था की दिशा में कदम है लेकिन इसमें थोडा समय लगेगा. लेकिन इसके लिये बुनियादी ढांचा पहले से है.उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय-अमेरिका उद्यमी सरकार के इस कदम से काफी प्रभावित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




