रतन टाटा ने नोटबंदी के निर्णय को ‘साहसिक कदम” बताया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने 500 और 1000 रुपये के नोट पर पाबंदी के सरकार के निर्णय की आज सराहना करते हुए इसे साहसिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि इससे कालाधन और भ्रष्टाचार की समस्या दूर होगी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘बड़ी राशि वाली पुरानी मुद्रा पर पाबंदी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने 500 और 1000 रुपये के नोट पर पाबंदी के सरकार के निर्णय की आज सराहना करते हुए इसे साहसिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि इससे कालाधन और भ्रष्टाचार की समस्या दूर होगी.
Demonetisation of old currency notes by the Modi govt is a bold act that will wipe out black money and corruption. It deserves our support
— Ratan N. Tata (@RNTata2000) November 22, 2016
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘बड़ी राशि वाली पुरानी मुद्रा पर पाबंदी एक साहसिक कदम है जो कालाधन तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगा. यह हमारे समर्थन का हकदार है.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोट के उपयोग पर पाबंदी लगा दी.
इस कदम का मकसद कालाधन पर अंकुश लगाना, नकली मुद्रा को प्रचलन से बाहर करना तथा आतंकवादियों को मिलने वाली सहायता पर लगाम लगाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










