पांचवें दिन भी बाजार में गिरावट, 6 माह के निचले स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2016 9:56 AM
मुंबई : भारतीय बाजारों के गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है. बाजार में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है. गिरावट के साथ खुला बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 70 अंक गिरकर छह महीने के निचले स्तर 26,158 अंक पर आ गया. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी […]
मुंबई : भारतीय बाजारों के गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है. बाजार में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है. गिरावट के साथ खुला बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 70 अंक गिरकर छह महीने के निचले स्तर 26,158 अंक पर आ गया. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 19 अंकों की गिरावट के साथ 8,061 अंक पर कारोबार कर रहा है. मिडकैप की बात करें तो इसके शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है. लेकिन स्मॉलकैप के शेयरों में मुनाफावसूली हावी है.
इसकी वजह से स्मॉलकैप 67 अंक टूट गये हैं. सरकार के नोटबंदी के फैसले को लेकर चिंताओं के बीच चौतरफा बिकवाली दबाव के चलते बंबई शेयर बाजार में गिरावट का आज पांचवां दिन है. गुरुवार को सेंसेक्स 71 अंक से अधिक टूटकर लगभग छह महीने के निचले स्तर 26,228 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 8,100 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया. सरकार ने 500 व 1,000 रपये के मौजूदा नोटों को चलन से बाहर कर दिया है.
गुरुवार की सुबह सेंसेक्स 26,304.90 अंक पर मामूली सुधार के साथ खुला. कारोबार के दौरान यह 26,449.87 और 26,155.40 अंक के दायरे में रहा. अंतत: 71.07 अंक की गिरावट दिखाता हुआ 26,227.62 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले 25 मई 2016 को देखने को सेंसेक्स 25,881.17 अंक पर बंद हुआ था.
बीते चार सत्रों में सेंसेक्स 1290.06 अंक टूटा है. निफ्टी कारेाबार के दौरान 8151.25 और 8060.30 अंक के दायरे में रहने के बाद 31.65 अंक की गिरावट दिखाता हुआ 8079.95 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले 26 मई 2016 को निफ्टी 8069.65 अंक पद बंद हुआ था. निफ्टी लगभग छह महीने के बाद 8100 के नीचे बंद हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










